जयपुर न्यूज डेस्क: दिल्ली में शनिवार, 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने की सूचना जारी की है। इसका असर राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों से दिल्ली आने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था और दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों के आसपास संभावित भीड़ व ट्रैफिक को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के संचालन में बदलाव किए हैं।
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों पर भी पाबंदियां लगाने का फैसला किया गया है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं, लेकिन कार्रवाई उतनी ही होनी चाहिए जितनी स्थिति संभालने के लिए जरूरी है। कोर्ट ने कहा कि मेट्रो सेवाओं को पूरी तरह बंद नहीं किया जा सकता। अदालत ने संबंधित अधिकारियों से फैसले की जानकारी वेबसाइट और अखबारों के जरिए लोगों तक पहुंचाने को भी कहा।
रेलवे की ओर से जारी सूची में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा से दिल्ली आने-जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। इनमें प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस और मेवाड़ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें, क्योंकि ट्रेनों के रद्द होने या समय में बदलाव से उनकी यात्रा प्रभावित हो सकती है।
रद्द की गई ट्रेनों की सूची
12417 प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस
12275 प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस
12451 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस
12447 मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
14211 आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
20801 इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस
12309 राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस
12393 राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस
22361 राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
12033 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस
12559 बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस
12581 बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
15303 कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
12121 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
22181 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस
12189 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस
15308 सिरसा-तिलक ब्रिज हरियाणा एक्सप्रेस
82501 लखनऊ-नई दिल्ली आईआरसीटीसी तेजस एक्सप्रेस
12964 उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस
12963 हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी मेवाड़ एक्सप्रेस
14727 श्री गंगानगर-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस
12056 देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस
14738 तिलक ब्रिज-भिवानी एक्सप्रेस
14737 भिवानी-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस
14728 तिलक ब्रिज-श्री गंगानगर एक्सप्रेस