जयपुर में दिवाली पर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 6 से 9 नवंबर तक परकोटे में कई रास्ते रहेंगे बंद; जानें रूट डायवर्जन और पार्किंग की पूरी व्यवस्था

Photo Source : Self

Posted On:Monday, November 2, 2026

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली एवं गोवर्धन पूजा का त्योहार दिनांक 06.11.2026 से 09.11.2026 तक मनाया जाएगा। इस वर्ष भी दीपावली पर्व पर विगत वर्षों की तरह सभी बाजारों में सजावट एवं रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान बाजारों में खरीदारी करने तथा सजावट और रोशनी देखने के लिए भारी संख्या में आमजन के वाहनों द्वारा आवागमन करने की संभावना है। बाजारों में पैदल एवं वाहनों का अत्यधिक आवागमन होने पर आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दीपावली पर्व पर दिनांक 06.11.2026 से 09.11.2026 तक सायंकाल 6 बजे बाद यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार रहेगी।

विशेष यातायात व्यवस्था

1. परकोटे की यातायात व्यवस्था

रोशनी देखने वालों के लिए परकोटे में प्रवेश एवं निकास

  • चांदपोल गेट: चांदपोल गेट से प्रवेश करने वाले हल्के वाहन चांदपोल बाजार से छोटी चौपड़ पहुंचकर त्रिपोलिया बाजार रोड मीडियन के दाहिनी तरफ (यातायात प्रवाह की विपरीत दिशा में) से त्रिपोलिया टी-पॉइंट, चौड़ा रास्ता, न्यूगेट से रामनिवास बाग व मान प्रकाश स्लिप लेन से टोंक रोड एवं जेएलएन मार्ग से होकर अपने गंतव्य स्थान पर जा सकेंगे।

  • अजमेरी गेट: अजमेरी गेट से प्रवेश करने वाले हल्के वाहन किशनपोल बाजार में दाहिनी तरफ से छोटी चौपड़ पहुंचकर त्रिपोलिया बाजार रोड मीडियन के दाहिनी तरफ से त्रिपोलिया टी-पॉइंट, चौड़ा रास्ता, न्यूगेट से रामनिवास बाग व मान प्रकाश स्लिप लेन से टोंक रोड एवं जेएलएन मार्ग से होकर अपने गंतव्य स्थान पर जा सकेंगे।

  • सांगानेरी गेट: सांगानेरी गेट से प्रवेश करने वाले हल्के वाहन जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़ से त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता, न्यूगेट से रामनिवास बाग व मान प्रकाश स्लिप लेन से टोंक रोड एवं जेएलएन मार्ग से होकर अपने गंतव्य स्थान पर जा सकेंगे।

  • घाटगेट: घाटगेट से प्रवेश करने वाले हल्के वाहन घाटगेट बाजार, रामगंज चौपड़ से बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता, न्यूगेट से रामनिवास बाग अथवा चार दरवाजा एवं सूरजपोल गेट से अपने गंतव्य स्थान की तरफ जा सकेंगे।

डायवर्जन

  • छोटी चौपड़ से संजय सर्किल की तरफ जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  • छोटी चौपड़ से अजमेरी गेट की तरफ जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  • छोटी चौपड़ से चौगान चौराहा की तरफ जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  • चौगान चौराहा से छोटी चौपड़ की तरफ आने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  • त्रिपोलिया गेट से छोटी चौपड़ की तरफ जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  • त्रिपोलिया गेट से बड़ी चौपड़ की तरफ जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  • न्यूगेट चौराहा से त्रिपोलिया गेट की तरफ जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  • बड़ी चौपड़ से सांगानेरी गेट की तरफ जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  • बड़ी चौपड़ से रामगंज चौपड़ की तरफ जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  • सुभाष चौक से बड़ी चौपड़ की तरफ आने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  • गुरुद्वारा मोड़ से मीनावाला सर्किल की तरफ जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  • घाटगेट से मीनावाला सर्किल की तरफ जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  • मीनावाला सर्किल से एम.डी. रोड, धर्मसिंह सर्किल की तरफ जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  • यादगार से अजमेरी गेट की तरफ जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  • त्रिमूर्ति सर्किल से आरोग्य पथ तिराहा की तरफ जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  • आरोग्य पथ तिराहा से रामनिवास बाग के अंदर की तरफ जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  • आरोग्य पथ तिराहा से सूचना केंद्र तिराहा की तरफ जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  • पृथ्वीराज टी-पॉइंट से एसएमएस अस्पताल की तरफ जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  • अशोका टी-पॉइंट से यादगार तक की तरफ जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  • सेंट जेवियर चौराहा से पांच बत्ती की तरफ जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  • न्यू कॉलोनी चौराहा से पांच बत्ती की तरफ जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  • एम.आई. रोड पर गलियों से आने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  • उक्त यातायात व्यवस्था के दौरान मुख्य मार्गों पर गलियों से आने वाला यातायात मुख्य मार्ग पर हो रहे यातायात के प्रवाह की दिशा में ही संचालित होगा।

सामान्य यातायात के आवागमन हेतु निर्धारित रूट

  • संजय सर्किल से ब्रह्मपुरी व आमेर की तरफ जाने वाले हल्के वाहन सरोज सिनेमा, माउंट रोड से रामगढ़ मोड़ जा सकेंगे।

  • जलमहल की तरफ से आने वाले हल्के वाहन सुभाष चौक, चार दरवाजा, घोड़ा निकास रोड, रामगंज चौपड़ से रामगंज बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता, न्यूगेट एवं घाटगेट बाजार से बाहर निकल सकेंगे।

  • जलेबी चौक से दुपहिया वाहन नगर परिषद की मोरी, जनानी ड्योढ़ी, सादुल सिंह की नाल, गणगौरी बाजार की तरफ जा सकेंगे। लेकिन छोटी चौपड़ की तरफ नहीं आ सकेंगे।

  • बड़ी चौपड़ से रोड मीडियन के दाहिनी तरफ (यातायात प्रवाह की विपरीत दिशा से) से पुराना आमेर वन-वे से जोरावर सिंह गेट की तरफ जा सकेंगे।

  • गोविंद मार्ग, जवाहर लाल नेहरू मार्ग की तरफ से आने वाले हल्के वाहन धर्मसिंह सर्किल से एम.डी. रोड, मीनावाला सर्किल, सांगानेरी गेट से प्रवेश कर सकेंगे।

  • सांगानेरी गेट से रामनिवास भूमिगत पार्किंग गेट से रामनिवास बाग के अंदर, जेएलएन मार्ग से होकर अपने गंतव्य स्थान पर जा सकेंगे।

  • जवाहर लाल नेहरू मार्ग, टोंक रोड की तरफ से आने वाले हल्के वाहन नारायण सिंह तिराहा से पृथ्वीराज रोड, स्टेच्यू सर्किल, चौमू हाउस चौराहा, एम.आई. रोड, अजमेरी गेट से किशनपोल बाजार में प्रवेश कर सकेंगे।

  • अजमेर रोड एवं खासाकोठी की तरफ से आने वाले हल्के वाहन एम.आई. रोड, अजमेरी गेट से किशनपोल बाजार में प्रवेश कर सकेंगे।

  • झोटवाड़ा रोड से आने वाले वाहन संजय सर्किल से चांदपोल बाजार में प्रवेश कर सकेंगे।

  • अजमेर रोड, खासाकोठी, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, टोंक रोड की तरफ से आमेर, दिल्ली रोड की तरफ जाने वाले हल्के वाहन गोविंद मार्ग, टी.पी. नगर, दिल्ली बाईपास का उपयोग कर अपने गंतव्य स्थान पर जा सकेंगे।

नो व्हीकल जोन

निम्न स्थानों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा:

  1. रामनिवास बाग चौराहा से सांगानेरी गेट के मध्य (रामनिवास बाग भूमिगत पार्किंग गेट के अतिरिक्त)।

  2. यादगार तिराहा से रामनिवास बाग चौराहा के मध्य एक तरफ।

  3. बापू बाजार।

  4. नेहरू बाजार।

  5. इंदिरा बाजार।

  6. संजय बाजार।

  7. बांदरवाल गेट से बड़ी चौपड़ के मध्य।

  8. छोटी चौपड़ से सादुल सिंह की नाल तक गणगौरी बाजार।

  9. घोड़ा सर्किल से एमजीडी गेट रामनिवास बाग तक।

पार्किंग और नो पार्किंग

जौहरी बाजार, हवामहल बाजार, रामगंज बाजार, त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता, किशनपोल बाजार, गणगौरी बाजार, चांदपोल बाजार, एम.आई. रोड, अशोका मार्ग, टोंक रोड, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, भगवानदास रोड, पृथ्वीराज रोड एवं संसार चंद्र रोड के मुख्य मार्गों पर वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी।

नो-पार्किंग क्षेत्र या मुख्य मार्गों पर वाहन पार्क करने पर ड्रोन एवं कैमरों के माध्यम से चालान की कार्रवाई की जाएगी।

निर्धारित पार्किंग स्थल:

  • झोटवाड़ा रोड एवं स्टेशन रोड से आने वाले वाहनों की पार्किंग चांदपोल अनाज मंडी एवं चांदपोल मेट्रो स्टेशन पार्किंग के अंदर हो सकेगी।

  • माउंट रोड, ब्रह्मपुरी, चौगान की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग चौगान स्टेडियम के अंदर हो सकेगी।

  • सीकर रोड, अजमेर रोड, मानसरोवर की तरफ से आने वाले वाहन टोंक रोड से नारायण सिंह तिराहा, त्रिमूर्ति सर्किल, धर्मसिंह सर्किल, एम.डी. रोड, सांगानेरी गेट से रामनिवास बाग भूमिगत पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे।

  • टोंक रोड, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, गोविंद मार्ग से आने वाले वाहन धर्मसिंह सर्किल, एम.डी. रोड, सांगानेरी गेट से रामनिवास बाग भूमिगत पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे।

  • परकोटे के निवासी 06.11.2026 से 09.11.2026 तक रामनिवास बाग स्थित जेडीए पार्किंग, रामलीला मैदान में अपने वाहन पार्क कर सकेंगे।

  • आमजन की सुविधा के लिए यातायात पुलिस द्वारा क्यूआर कोड जारी किया गया है। आमजन इस क्यूआर कोड को स्कैन कर पार्किंग की उपलब्धता एवं यातायात की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पैदल दर्शकों के आवागमन हेतु

  • चांदपोल गेट से छोटी चौपड़ तक रोड मीडियन के दाहिनी तरफ।

  • छोटी चौपड़ से बड़ी चौपड़ तक रोड मीडियन के बाईं तरफ।

  • बड़ी चौपड़ से रामगंज चौपड़ तक रोड मीडियन के बाईं तरफ।

  • अजमेरी गेट से छोटी चौपड़ तक रोड मीडियन के बाईं तरफ।

  • सांगानेरी गेट से बड़ी चौपड़ तक रोड मीडियन के बाईं तरफ।

हल्के वाहन, ई-रिक्शा, ई-ऑटो, ऑटो रिक्शा, पर्यटक एवं सार्वजनिक परिवहन की बसों का संचालन

  • त्योहार सीजन में हल्के मालवाहक वाहन (साइकिल ट्रॉली, ठेले, बैलगाड़ी एवं ठेलों में लंबे पाइप आदि से भरे वाहन) का परकोटा, संसार चंद्र रोड, एम.आई. रोड, अशोका मार्ग, यादगार तिराहा से रामबाग चौराहा और एम.डी. रोड पर दिनांक 06.11.2026 से 07.11.2026 तक शाम 4 बजे तक संचालन की अनुमति होगी। इसके बाद प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

  • दिनांक 08.11.2026 से 09.11.2026 तक शाम 4 बजे तक केवल तिपहिया हल्के मालवाहक वाहनों के संचालन की अनुमति होगी। इसके बाद प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

  • दिनांक 06.11.2026 से 09.11.2026 तक परकोटा, संसार चंद्र रोड, एम.आई. रोड, अशोका मार्ग, यादगार तिराहा से रामबाग चौराहा और एम.डी. रोड पर ई-रिक्शा, ई-ऑटो और ऑटो रिक्शा का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आमजन की सुविधा हेतु क्यूआर कोड से अनुमति प्राप्त ई-रिक्शा संचालित हो सकेंगे।

  • पर्यटक एवं सार्वजनिक परिवहन की बसों का परकोटा क्षेत्र में संचालन दिनांक 06.11.2026 से 09.11.2026 तक शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

2. गौरव टावर की व्यवस्था

  • जवाहर सर्किल, जयपुरिया अस्पताल रोड से सेक्टर 10 मालवीय नगर की तरफ जाने वाला यातायात मालवीय नगर फ्लाईओवर के नीचे से रेलवे लाइन के पास-पास (पूर्णिमा रोड) का उपयोग कर सेक्टर 10 मालवीय नगर की तरफ जा सकेगा।

  • सेक्टर 10 मालवीय नगर की तरफ से आने वाला सामान्य यातायात रेलवे लाइन के पास-पास (पूर्णिमा रोड) का उपयोग कर मालवीय नगर फ्लाईओवर के दोनों तरफ के रोड का उपयोग कर जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर जा सकेगा।

  • जवाहर लाल नेहरू मार्ग (मालवीय नगर फ्लाईओवर के ऊपर) से गौरव टावर के सामने के मार्ग का उपयोग कर सेक्टर 10 मालवीय नगर की तरफ यातायात जा सकेगा।

  • सेक्टर 10 मालवीय नगर की तरफ से आने वाला यातायात गौरव टावर के सामने से जवाहर लाल नेहरू मार्ग की तरफ पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।

  • जयपुर स्टॉक एक्सचेंज के सामने मार्ग, क्रिस्टल कोर्ट मॉल के सामने मार्ग, गौरव टावर एवं जीटी मॉल के मध्य मार्ग पर यातायात का संचालन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।

  • सेक्टर 09 (अनुराग पथ छाबड़ा रेस्टोरेंट की तरफ से) की तरफ से गौरव टावर की तरफ आने वाला यातायात पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।

  • वर्ल्ड ट्रेड पार्क के पीछे वाले मार्ग से गौरव टावर की तरफ आने वाला यातायात पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।

  • मुख्य मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी।

3. राजापार्क की व्यवस्था

  • गोविंद मार्ग से परनामी मंदिर चौराहा होकर आर्य समाज रोड, पंचवटी सर्किल की तरफ यातायात जा सकेगा।

  • पंचवटी सर्किल से आर्य समाज रोड होकर परनामी मंदिर चौराहा से गोविंद मार्ग की तरफ यातायात नहीं आ सकेगा।

  • शिवानंद मार्ग एवं गुरुनानकपुरा रोड से यातायात परनामी मंदिर चौराहा, गोविंद मार्ग की तरफ नहीं जा सकेगा।

  • व्यास मार्ग से आगे एल.बी.एस. मार्ग होकर गोविंद मार्ग की तरफ यातायात आ सकेगा।

  • गोविंद मार्ग से एल.बी.एस. मार्ग पर यातायात नहीं जा सकेगा।

  • गोविंद मार्ग से रमाडा होटल के पास वाली गली से पंचवटी सर्किल की तरफ यातायात जा सकेगा।

  • पंचवटी सर्किल से रमाडा होटल के पास वाली गली से गोविंद मार्ग की तरफ यातायात नहीं आ सकेगा।

  • मुख्य मार्गों पर बाईं तरफ चौपहिया वाहन एवं दाहिनी तरफ दुपहिया वाहनों के लिए प्रायोगिक पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

  • मुख्य मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी।

4. वैशाली नगर क्षेत्र की व्यवस्था

वैशाली नगर एवं आम्रपाली बाजारों में रोशनी देखने आने वाले वाहन चालक अपने वाहन निम्न स्थानों पर पार्क कर सकेंगे:

  1. अमर जैन अस्पताल, वैशाली नगर।

  2. नेशनल हैंडलूम के पास जेडीए की पार्किंग।

  3. यादव फार्म की खाली जमीन, गांधी पथ।

5. मानसरोवर क्षेत्र की व्यवस्था

मानसरोवर क्षेत्र में मध्यम मार्ग में यातायात सुगम संचालन हेतु मिनी बस एवं लो-फ्लोर बसों को आवश्यकतानुसार भृगु पथ, एस.एफ.एस. चौराहा से डायवर्ट कर समानांतर मार्गों पर संचालित किया जाएगा।

6. जयपुर मेट्रो का संचालन

  • आम नागरिकों की सुविधा हेतु दीपावली पर्व के दौरान जयपुर मेट्रो का संचालन देर रात्रि तक रहेगा।

  • झोटवाड़ा रोड एवं स्टेशन रोड से रोशनी देखने आने वाले आमजन अपने वाहनों को चांदपोल अनाज मंडी में पार्किंग कर मेट्रो का उपयोग करके परकोटा क्षेत्र में रोशनी देखने आने हेतु अनुरोध है।

  • सीकर रोड, अजमेर रोड, मानसरोवर से रोशनी देखने आने वाले आमजन अपने वाहनों को नजदीकी मेट्रो की पार्किंग में पार्क करके मेट्रो का उपयोग कर परकोटा क्षेत्र में रोशनी देखने आने हेतु अनुरोध है।

7. यातायात हेल्पलाइन

आम नागरिकों की सुविधा हेतु यातायात हेल्पलाइन नंबर संचालित रहेंगे:

  • 1095

  • 2565630

  • 2561256

  • व्हाट्सएप हेल्प डेस्क नंबर: 8764866972

8. एम्बुलेंस एवं आवश्यक सेवाएं

एम्बुलेंस एवं आवश्यक सेवाओं तथा आपातकालीन वाहनों का निर्बाध रूप से आवागमन हो सकेगा।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.