होटल में युवती के साथ रुका था युवक, सुबह बेड पर मिला शव; ओवरडोज की आशंका

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, October 31, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: जयपुर ग्रामीण के आमेर-कुंडा इलाके में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक एक युवती के साथ होटल में कमरा लेकर रुका था। सुबह जब युवती की नींद खुली तो उसने युवक को बेड पर बेसुध पड़ा देखा। उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। युवती ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही आमेर थाना पुलिस होटल पहुंची और जांच शुरू की।

आमेर थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा ने बताया कि मृतक की पहचान नांगल सुसावतान निवासी रवि मीणा के रूप में हुई है। उसके साथ विराटनगर की एक युवती कमरे में मौजूद थी। सुबह करीब 11 बजे युवती ने रवि को मृत हालत में देखा। मौके पर पहुंची पुलिस को उसके शव की नाक से खून निकलता मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आमेर सैटेलाइट अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि रवि मीणा चोरी के एक मामले में पहले जेल जा चुका था और कुछ समय पहले ही रिहा हुआ था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, होटल में सबसे पहले एक अन्य युवक और युवती ने कमरा लिया था। वह युवक गुरुवार को होटल से चला गया। इसके बाद रवि होटल पहुंचा और उसी कमरे में युवती के साथ ठहरा था।

नशे के ओवरडोज की आशंका, रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात रवि और युवती ने कमरे में नशा किया था। इसके बाद युवती सो गई, लेकिन सुबह रवि की मौत का पता चला। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि नशे की ज्यादा मात्रा लेने से उसकी जान गई हो सकती है। हालांकि, अभी मौत की असली वजह की पुष्टि नहीं हुई है। आमेर थाना पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.