जापान में छाया रश्मिका मंदाना का ग्लैमरस अंदाज, ‘मैजिक नेकलेस’ बना आकर्षण का केंद्र

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, May 28, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने जापान में आयोजित 2026 एनीमे अवॉर्ड्स में अपनी शानदार मौजूदगी से ग्लोबल मंच पर एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया। रश्मिका ने हॉलीवुड स्टार और ‘ब्लैक पैंथर’ अभिनेता विंस्टन ड्यूक के साथ मंच साझा करते हुए ‘बेस्ट एनीमेशन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड प्रस्तुत किया। इस खास मौके पर उनका ग्लैमरस और एलिगेंट अंदाज चर्चा का केंद्र बन गया।

रश्मिका का पूरा लुक फैशन स्टाइलिस्ट प्रियंका कपाड़िया ने तैयार किया था। उन्होंने डिजाइनर प्रबल गुरुंग के खूबसूरत कूट्योर गाउन के साथ जयपुर की मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर सुनीता शेखावत द्वारा डिजाइन किया गया ‘मैजिक नेकलेस’ पहना। रंग-बिरंगे रत्नों और 18 कैरेट डायमंड्स से सजे इस स्टेटमेंट नेकलेस ने रश्मिका के लुक में चार चांद लगा दिए।

ज्वेलरी डिजाइनर सुनीता शेखावत ने इस खास नेकलेस के बारे में कहा कि यह डिजाइन रंगों, चमक और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति का उत्सव है। ‘मैजिक नेकलेस’ को पारंपरिक डिजाइन से हटकर मॉडर्न और आर्टिस्टिक टच दिया गया है। रश्मिका ने इसके साथ मैचिंग ड्रॉप ईयररिंग्स भी पहने, जिसने उनके पूरे लुक को और ज्यादा रॉयल और ग्लैमरस बना दिया।

रश्मिका ने जापान ट्रिप की कई तस्वीरें और बिहाइंड-द-सीन मोमेंट्स इंस्टाग्राम पर साझा किए, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया। उनके हेयरस्टाइल को सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आंचल ए. मोरवानी ने तैयार किया, जबकि मिनिमल और फ्लॉलेस मेकअप तन्वी चेंबुरकर ने किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका जल्द ही शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आएंगी, जो 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.