Posted On:Tuesday, March 18, 2025
जयपुर में मंगलवार सुबह एक फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। आदर्श नगर थाना पुलिस ने पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग के कारण गोदाम को लाखों रुपए का नुकसान होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस का मानना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। एसएचओ (आदर्श नगर) धर्म सिंह चौधरी ने बताया- मोहम्मद इलियास का आदर्श नगर श्मशान घाट के पास फर्नीचर का गोदाम है। शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे बंद पड़े फर्नीचर गोदाम से अचानक धुआं निकलने लगा। जल्द ही धुएं के साथ-साथ आग की लपटें भी बढ़ने लगीं। गोदाम में आग लगने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। गोदाम में रखे फर्नीचर में आग लगने से भीषण लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों की सूचना पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। फायरमैन मीनाक्षी वर्मा ने बताया- मौके पर पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 2:30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मालिक मोहम्मद इलियास ने करीब 4-5 दिन पहले गोदाम को इस बिल्डिंग में शिफ्ट किया था। आग से गोदाम में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक पुलिस जांच से पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।
जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जयपुर में लाइव शो के दौरान स्टेज पर चढ़ा फैन, सुनंदा शर्मा घबराकर पीछे हटीं; गाजियाबाद में भी हो चुकी है ऐसी घटना
श्रद्धा कपूर का दमदार अवतार, ‘ईठा’ के ट्रेलर में दिखी लावणी की चमक और एक महिला के संघर्ष की कहानी
जयपुर में 24 करोड़ की साइबर ठगी के नेटवर्क का खुलासा, मजदूरों के नाम पर खाते खुलवाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
‘रामायण’ में रकुल प्रीत सिंह की धमाकेदार एंट्री, शूर्पणखा के अवतार में सामने आया नया पोस्टर
अनिल कपूर के घर सजी करवा चौथ की महफिल, आमिर खान और गौरी स्प्राट की जोड़ी ने खींचा सबका ध्यान
होटल में युवती के साथ रुका था युवक, सुबह बेड पर मिला शव; ओवरडोज की आशंका
जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में छात्रा की मौत, छठी मंजिल से गिरने की घटना की जांच में जुटी पुलिस
संजय गुप्ता को अंतिम विदाई देते हुए भावुक हुए रोनित रॉय और मिलाप जावेरी, कई सितारे पहुंचे घर
जयपुर में बीजेपी विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के घर 1.25 करोड़ की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
संजय गुप्ता के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, संजय दत्त बोले- भाई, तुम्हारा सपना ‘कांटे 2’ जरूर पूरा करूंगा
राजस्थान में दिन में सुहानी धूप, रात की ठंड हुई कम; अगले 3-4 दिन कैसा रहेगा मौसम?
‘शैतान’ के बाद फिर डराएंगे आर माधवन, विशाल फुरिया की नई हॉरर फिल्म में आएंगे नजर
बेंगलुरु के पब में जयपुर की महिला से दोस्ती, होटल में दुष्कर्म का आरोप; 31 साल का आरोपी गिरफ्तार
जयपुर में नशे में धुत कार चालक ने स्कूटी-बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत; शादी और जश्न की खुशिय...
जयपुर से अमेरिका पहुंचे माता-पिता की बेटी पिया दांडिया ने फ्लोरिडा में दर्ज की जीत, शिक्षा के क्षेत्...
जयपुर में आई 1.23 लाख रुपये किलो वाली मिठाई, 9 ग्राम की एक अशर्फी के लिए देने होंगे 1,111 रुपये
जयपुर में मिलावट के शक में बड़ी कार्रवाई, 35 हजार लीटर घी जब्त; फैक्ट्री सील
दिवाली पर जयपुर मेट्रो की बड़ी सुविधा, 3 से 11 नवंबर तक रात 12:30 बजे तक चलेंगी ट्रेनें; रोजाना 214 ...
जयपुर में दिवाली पर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 6 से 9 नवंबर तक परकोटे में कई रास्ते रहेंगे बंद...
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer