जयपुर के बधिर स्कूल में 100 से ज्यादा छात्रों का साइलेंट प्रोटेस्ट, प्रिंसिपल हटाए गए

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, August 8, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: जयपुर के राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार बधिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 100 से ज्यादा श्रवण और वाक् बाधित छात्रों ने स्कूल की बदहाल स्थिति के विरोध में साइलेंट प्रोटेस्ट किया। छात्रों ने सांकेतिक भाषा के जरिए अपनी समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचाईं। प्रदर्शन के बाद स्कूल के प्रिंसिपल को पद से हटा दिया गया।

छात्रों का आरोप है कि स्कूल की इमारत काफी जर्जर हालत में है और यहां जरूरी सुविधाओं की कमी है। साफ शौचालय, पीने का पानी और बेहतर बुनियादी ढांचे जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। छात्रों ने सांकेतिक भाषा में अपनी नाराजगी जताते हुए स्कूल की स्थिति सुधारने की मांग की।

प्रदर्शन के बाद राजस्थान सरकार ने स्कूल की स्थिति की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। समिति स्कूल का निरीक्षण कर वहां मौजूद समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की रिपोर्ट तैयार करेगी।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.