राजस्थान में 171 डिप्टी एसपी के तबादले, जयपुर में 17 एसीपी बदले

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, August 12, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: राजस्थान में आगामी चुनावों को देखते हुए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। मंगलवार देर रात एडीजी कार्मिक बीजू जॉर्ज जोसफ ने डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले की दो सूचियां जारी कीं। पहली सूची में 123 डिप्टी एसपी के तबादले किए गए, जबकि दूसरी सूची में 48 प्रोबेशनर अधिकारियों को पोस्टिंग दी गई। कुल मिलाकर 171 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी आदेश के तहत पहले जारी तबादला सूची में किए गए 10 डिप्टी एसपी के तबादले निरस्त भी किए गए हैं। जयपुर कमिश्नरेट में इस फेरबदल का खास असर देखने को मिला, जहां 17 एसीपी के पद बदले गए हैं। वहीं सरकार ने साइबर अपराध पर फोकस बढ़ाते हुए राजस्थान साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (आर4सी) में तीन डिप्टी एसपी की तैनाती की है।

जयपुर कमिश्नरेट में 17 एसीपी बदले

नई सूची के मुताबिक जेठू सिंह को एसीपी सोडाला, दिलीप कुमार मीणा को एसीपी शास्त्री नगर, जितेंद्र सिंह को एसीपी आदर्श नगर और कृष्णराज जांगिड़ को एसीपी चौमूं लगाया गया है। दरजा राम बोस को एसीपी सदर, डॉ. पूनम को एसीपी अशोक नगर, शिवदयाल बलाई को एसीपी मालवीय नगर और दीपक कुमार खंडेलवाल को एसीपी सांगानेर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा धर्मेंद्र कुमार शर्मा को एसीपी बगरू, ओम प्रकाश गोदारा को एसीपी कोतवाली, नेहा राव को एसीपी यातायात साउथ सेकंड, कमल कुमार मीणा को एसीपी यातायात नॉर्थ, नरेंद्र कुमार को एसीपी महिला अनुसंधान सेल और संजय कुमार आर्य को एसीपी मेट्रो लगाया गया है। एक अन्य नरेंद्र कुमार को एसीपी कंट्रोल रूम, संग्राम सिंह को एसीपी साइबर क्राइम प्रथम और हेमराज को एसीपी साइबर क्राइम द्वितीय की जिम्मेदारी मिली है।

आर4सी और एसओजी में भी तैनाती

साइबर अपराध पर कार्रवाई मजबूत करने के लिए रामसिंह, आदित्य पूनियां और प्रियंका को राजस्थान साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (आर4सी) में तैनात किया गया है। वहीं लंबे समय से जांच अधिकारियों की कमी झेल रही एसओजी की एसआईटी में पिन्टू कुमार, खेमाराम बिजारणियां और देवेंद्र प्रताप को डिप्टी एसपी लगाया गया है।

इसके अलावा मालवीय नगर के एसीपी रहे विनोद कुमार शर्मा को जीआरपी में डिप्टी एसपी जयपुर और आमेर के एसीपी सुरेंद्र राणावत को आरएसी की 5वीं बटालियन में सहायक कमांडेंट बनाया गया है।

10 डिप्टी एसपी के पुराने तबादले रद्द

सरकार ने पहले जारी सूची में किए गए 10 डिप्टी एसपी के तबादले भी निरस्त कर दिए हैं। इनमें अनिल जसोरिया, अब्दुल रहमान, हजारी लाल खटाना, विजय कुमार आर्य, सुरेंद्र कुमार, मनीष कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार दायमा, सुरेंद्र कुमार, बृजेश कुमार जाटव और रमेश कुमार पारीक शामिल हैं।

जयपुर नगर निगम से 5 आरएएस अधिकारियों का तबादला

इसी दिन जारी आरएएस तबादला सूची में जयपुर नगर निगम में भी बड़ा बदलाव किया गया। निगम में तैनात पांच आरएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया, लेकिन उनकी जगह किसी नए अधिकारी की पोस्टिंग नहीं की गई। इससे निगम में प्रशासनिक अधिकारियों की कमी और कामकाज पर असर पड़ने की आशंका है।

अशोक कुमार शर्मा को निगम उपायुक्त पद से अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, कोटपूतली-बहरोड़ बनाया गया है। मनोज कुमार वर्मा को उपखंड अधिकारी, सीकर, जबकि प्रवीण कुमार को अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अजमेर लगाया गया है।

वहीं डॉ. मिलन मीणा को उप निदेशक (प्रशासन), एवीएनएल, जयपुर और दिलीप सिंह को एसडीओ, चित्तौड़गढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। निगम में नए आरएएस अधिकारियों की नियुक्ति नहीं होने से आने वाले दिनों में प्रशासनिक और जोन स्तर के कामकाज पर असर पड़ सकता है।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.