राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी, 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Photo Source : Google

Posted On:Monday, June 22, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। रविवार को भी राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। बीकानेर, जयपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में सुबह से शाम तक रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा। श्रीगंगानगर जिले में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर और कोटा सहित कई जिलों में 10 से 30 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई। झुंझुनूं शहर में 34 मिमी, हनुमानगढ़ के पल्लू में 30 मिमी तथा श्रीगंगानगर शहर में 14 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कई अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

सबसे अधिक वर्षा सीकर जिले के धोद क्षेत्र में 65 मिमी दर्ज की गई। वहीं, लोसल में 45 मिमी और दांतारामगढ़ में 13 मिमी बारिश हुई। चूरू, अलवर, जयपुर, बीकानेर और फलोदी के कई हिस्सों में भी मेघ बरसे। लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना हुआ, हालांकि कुछ इलाकों में तापमान अब भी ऊंचा बना हुआ है।

बारिश के बावजूद पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में गर्मी का असर जारी है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बाड़मेर और जैसलमेर में 41-41 डिग्री तथा बीकानेर में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 17 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.