जयपुर में AIAPGET परीक्षा के दौरान बिजली गुल, 49 अभ्यर्थियों की दोबारा होगी परीक्षा

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, August 22, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज में ऑल इंडिया आयुष पीजी एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) के दौरान बिजली गुल होने से परीक्षा व्यवस्था बिगड़ गई। एनटीए की ओर से आयोजित ऑनलाइन परीक्षा की पहली पारी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होनी थी, लेकिन करीब 10:15 बजे बिजली चली गई। बिजली नहीं आने से कई अभ्यर्थियों की परीक्षा प्रभावित हुई और कुछ पेपर बीच में छोड़कर बाहर आ गए। पहली पारी की समस्या का असर दूसरी पारी की परीक्षा पर भी पड़ा।

दूसरी पारी में भी अभ्यर्थियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। लाइट नहीं होने की वजह से ऑनलाइन परीक्षा शुरू नहीं हो सकी। अभ्यर्थियों का प्रवेश दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक होना था, लेकिन करीब 3 बजे तक भी कई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के बाहर बैठे रहे। बिजली जाने के बाद कॉलेज प्रशासन ने जनरेटर चलाने की कोशिश की, लेकिन पहले जनरेटर में डीजल नहीं था। इसके बाद दूसरा जनरेटर मंगाया गया, लेकिन वह तकनीकी खराबी के कारण शुरू नहीं हो सका। तीसरा जनरेटर भी मंगाया गया, लेकिन उससे भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।

मामले के बाद एनटीए ने प्रभावित अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया है। एनटीए के मुताबिक, 22 अगस्त को AIAPGET की पहली पारी में देशभर के 200 केंद्रों पर 35,837 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें 35,788 ने परीक्षा पूरी की। जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज केंद्र पर परीक्षा दे रहे 192 अभ्यर्थियों में से 49 बिजली गुल होने के कारण पेपर पूरा नहीं कर सके।

एनटीए ने इन 49 अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा की तारीख 1 सितंबर 2026 तय की है। परीक्षा सुबह 10 बजे राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वुमन, जयपुर में होगी। एनटीए ने अभ्यर्थियों को हुई परेशानी पर खेद जताया है। दोबारा परीक्षा से जुड़ी आगे की जानकारी संशोधित एडमिट कार्ड के जरिए दी जाएगी।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.