नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज

Photo Source : Google

Posted On:Monday, June 15, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: नीट प्रश्नपत्र लीक और शिक्षा क्षेत्र में कथित अनियमितताओं को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और कई अन्य संगठनों ने रविवार को हैदराबाद और बेंगलुरु में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। पार्टी ने अपने देशव्यापी आंदोलन के तहत सोमवार को जयपुर में भी विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

हैदराबाद के धरना चौक पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक, सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मूल्यांकन प्रणाली से जुड़े कथित मुद्दों, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आवाज उठाई। इस दौरान "वी वांट जस्टिस" और "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो" जैसे नारे लगाए गए।

प्रदर्शन में शामिल शिक्षा सुधार कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कहा कि देश को भयमुक्त और नफरतमुक्त वातावरण की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल को चुनौती देने या सत्ता हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाने तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में जनजागरण के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों और प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं पर चिंता जताई।

सीजेपी ने घोषणा की है कि सोमवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर भी इसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि आंदोलन का केंद्र छात्रों, युवाओं, अभिभावकों और रोजगार से जुड़े मुद्दे होंगे। पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके, राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका, सोनम वांगचुक और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के जयपुर कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। यह देशव्यापी अभियान 11 जून को पुणे से शुरू किया गया था।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.