राजस्थान से मानसून की विदाई का दूसरा चरण शुरू, जैसलमेर में पारा 40.5 डिग्री

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, September 22, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: राजस्थान में मानसून की विदाई का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया। बीकानेर संभाग के साथ जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों से भी मानसून लौट गया है। सोमवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहा और दिनभर धूप निकलने से गर्मी के साथ उमस भी महसूस हुई। पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर ज्यादा रहा और जोधपुर व बीकानेर संभाग के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

जैसलमेर सोमवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लगातार दूसरे दिन जैसलमेर का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। वहीं बाड़मेर में दिन का तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम साफ रहने और तेज धूप के कारण पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में गर्मी का असर बढ़ा रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को राजस्थान में कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है। अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। अगले दो से तीन दिनों में राज्य के कुछ और हिस्सों से मानसून की विदाई हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार प्रदेश में मानसून का सीजन अपेक्षाकृत कमजोर रहा है।

मानसून की वापसी के दूसरे चरण में राजस्थान के अलावा पंजाब के ज्यादातर हिस्सों और हरियाणा के करीब आधे हिस्से से भी मानसून विदा हो गया है। राजस्थान में पूरे बीकानेर संभाग, झुंझुनूं जिले और सीकर व नागौर के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान राज्य के कुछ अन्य इलाकों से भी मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियों को अनुकूल बताया है।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.