राजस्थान में मानसून हुआ और सक्रिय, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, July 21, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: राजस्थान में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का जोर बना रहेगा। पूर्वी राजस्थान में बने परिसंचरण तंत्र और सामान्य स्थिति में मौजूद मानसून ट्रफ लाइन के कारण कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में कई जिलों में तेज बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान धौलपुर, जयपुर, सीकर, झुंझुनूं और बारां समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सीकर ग्रामीण में सबसे अधिक 119 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।

7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने झुंझुनूं, सीकर, दौसा, टोंक, बूंदी, कोटा और बारां जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, जयपुर, सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर, डीग, खैरथल-तिजारा, भीलवाड़ा, अजमेर, ब्यावर, नागौर, झालावाड़, पाली, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, सलूंबर, उदयपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

22 से 26 जुलाई तक और बढ़ेगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि 22 से 26 जुलाई के बीच मानसून और मजबूत होगा। इस दौरान कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दायरा बढ़ेगा। कई जगहों पर भारी, जबकि कुछ स्थानों पर अतिभारी बारिश भी हो सकती है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.