जयपुर पंचायत चुनाव के पहले चरण में 67.60% मतदान, झोटवाड़ा में सबसे ज्यादा वोटिंग

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, October 22, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: जयपुर जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग पूरी हो गई है। शाम 6 बजे तक जिले में 67.60 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। पंचायत समिति के हिसाब से झोटवाड़ा में सबसे ज्यादा 72.02 फीसदी वोट पड़े, जबकि किशनगढ़-रेनवाल में सबसे कम 62.71 फीसदी मतदान हुआ।

बाकी पंचायत समितियों की बात करें तो मौजमाबाद में 70.19 फीसदी, दूदू में 69.87 फीसदी, जोबनेर में 69.60 फीसदी, चौमूं में 67.84 फीसदी, गोविंदगढ़ में 66.13 फीसदी और सांभर में 65.04 फीसदी मतदान हुआ। पहले चरण में जिला परिषद के 22 वार्डों और 8 पंचायत समितियों के 146 वार्डों के लिए वोट डाले गए।

मतदान खत्म होने के बाद मतपेटियों को सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पहुंचाया जाएगा। यह प्रक्रिया देर रात तक चलेगी। वोटों की गिनती 20 नवंबर को होगी और इसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। पहले चरण के लिए जिले में कुल 7,43,640 मतदाता थे। इनमें 3,84,195 पुरुष और 3,59,445 महिला मतदाता शामिल हैं।

जिला परिषद के 22 वार्डों में 60 उम्मीदवार मैदान में

जिला परिषद के 22 वार्डों के लिए कुल 60 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, 8 पंचायत समितियों के 146 वार्डों में 415 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिला परिषद के लिए जिन वार्डों में मतदान हुआ, उनमें वार्ड नंबर 1 से 10 और 15 से 26 तक के वार्ड शामिल हैं। चुनाव के लिए 8 पंचायत समितियों में कुल 797 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव की प्रक्रिया 23 अक्टूबर से

इन 8 पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाली 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव की प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू होगी। इसी दिन नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और देर शाम तक चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 24 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वोटिंग खत्म होने के बाद मतगणना शुरू होगी और देर रात तक नतीजे घोषित किए जाएंगे।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.