राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसे, जयपुर में चार और टोंक में एक की मौत

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, September 16, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: राजस्थान में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। जयपुर जिले में जयपुर-फलोदी मेगा हाईवे पर डंपर और कार की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की जान चली गई। हादसा सुबह करीब 5 बजे मिठड़ी के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार सवार चारों मृतक झुंझुनूं के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

दूसरा हादसा टोंक जिले में जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे पर हुआ। यहां मंगलवार को एक एसयूवी डंपर से जा टकराई, जिसमें 41 साल के राजाराम जाट की मौत हो गई। राजाराम मालपुरा के जनकपुरा तोरड़ी के रहने वाले थे। वह किसी काम से देवली गए थे और काम पूरा करने के बाद वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद लोगों ने उन्हें दूनी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा दूनी थाना क्षेत्र में पोल्याड़ा गांव के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एसयूवी की रफ्तार काफी ज्यादा थी और यात्रा के दौरान उसकी स्पीड 195 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई थी। इसके बाद एसयूवी आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर में गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राजाराम ने करीब दो महीने पहले ही यह एसयूवी खरीदी थी।

इस हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राजाराम हादसे से कुछ समय पहले फेसबुक पर अपनी यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में गाड़ी का स्पीडोमीटर भी दिखाई दे रहा है। दूनी थाने के सब-इंस्पेक्टर बद्रीलाल यादव ने बताया कि राजाराम देवली में काम पूरा करने के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस दोनों हादसों की परिस्थितियों की जांच कर रही है।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.