दीपावली पर पटाखों से राजस्थान की हवा हुई प्रदूषित, जयपुर में AQI 407 तक पहुंचा; सुबह होते ही मिली राहत

Photo Source : Google

Posted On:Monday, November 9, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: राजस्थान के कई शहरों में दीपावली पर पटाखे जलाने के कारण वायु प्रदूषण बढ़ गया और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) रेड जोन में पहुंच गया। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इस बार हवा की गुणवत्ता बेहतर रही। हवा चलने और आसमान साफ रहने की वजह से प्रदूषण ज्यादा देर तक वातावरण में नहीं टिक पाया।

जयपुर में दीपावली की रात 10 बजे सभी इलाकों का AQI 300 के पार दर्ज किया गया। मानसरोवर, गोपालपुरा बाइपास, गुर्जर की थड़ी और दुर्गापुरा के आसपास सबसे ज्यादा प्रदूषण रहा। इन इलाकों में AQI करीब 407 तक पहुंच गया।

वहीं, आदर्श नगर और राजापार्क में AQI करीब 294, सीतापुरा, जगतपुरा और प्रतापनगर में 302, जबकि एमआई रोड और चारदीवारी इलाके में 300 दर्ज किया गया। मुरलीपुरा और झोटवाड़ा में AQI का स्तर 2012 बताया गया, वहीं शास्त्री नगर, बनीपार्क और विद्याधर नगर में यह करीब 325 रहा। ये आंकड़े रात 9 बजे से 12 बजे के बीच के हैं।

सुबह होते ही सुधरी हवा की गुणवत्ता

दीपावली की रात जयपुर में AQI रेड जोन में पहुंच गया था, लेकिन सुबह होते ही इसमें सुधार देखने को मिला। आसमान साफ रहने, तेज धूप निकलने और हल्की हवाएं चलने से प्रदूषण और धूल के कण वातावरण में ज्यादा देर तक नहीं टिके। इसका असर यह हुआ कि 9 नवंबर की सुबह 8 बजे तक जयपुर का AQI सुधरकर 300 से नीचे आ गया।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.