राजस्थान छोड़ गुजरात से खेलने का फैसला पड़ा सफल, अशोक शर्मा को मिला टीम इंडिया का टिकट

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, July 7, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: राजस्थान छोड़कर गुजरात से घरेलू क्रिकेट खेलने का फैसला करने वाले अशोक शर्मा को अब उसका बड़ा फायदा मिला है। कुछ समय पहले उन्होंने राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेकर गुजरात से खेलने का फैसला किया था। चर्चा थी कि बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी उन्हें गुजरात से खेलने की सलाह दी थी। चयनकर्ता लगातार उनके प्रदर्शन पर नजर बनाए हुए थे।

अशोक शर्मा ने पहले इंडिया-ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद अब उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए सीनियर भारतीय टीम में जगह मिली है। यह उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा मौका माना जा रहा है।

टीम इंडिया में चयन की खबर मिलते ही उनके घर में जश्न शुरू हो गया। अशोक के भाई अक्षय शर्मा ने बताया कि परिवार में मिठाइयां बांटी जा रही हैं और वह खुद पटाखे लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि माता-पिता बेहद खुश हैं और अशोक की मेहनत आखिरकार रंग लाई है।

इन दिनों अशोक शर्मा बेंगलुरु में एमर्जिंग कैंप का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, "भारतीय टीम में चयन होना मेरे लिए गर्व की बात है। मुझे जो भी मौका मिलेगा, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के बाद ही मुझे यहां तक पहुंचने का अवसर मिला है।"


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.