जयपुर, 8 मार्च 2025। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चम्पालाल गेदर के नेतृत्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का भव्य स्वागत अभिनंदन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मोर्चा की सहराना करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में ओबीसी मोर्चा की बदौलत भाजपा ने अच्छा परिणाम प्राप्त किया। मोर्च के संगठन में अहम भूमिका है। ओबीसी में शामिल सभी जातियों के भाई—बहनों को एक जुट होकर संगठन के साथ रहना होगा।
भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चम्पालाल गेदर ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए बताया कि प्रदेश की 96 जातियों में से 70 जातियों को संगठन में शामिल कर सबका साथ सबका विकास के मंत्र को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। मोर्च की ओर से प्रदेशभर में सर्वाधिक सामाजिक सम्मेलन कर देश में चौथा स्थान प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके लिए मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत बधाई। गेदर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जनकल्याणकारी बजट पेश करने के लिए आभार जताया। वहीं मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण को संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का भी आभार जताया।
Vभाजपा ओबीसी मोर्चा के सह प्रभारी पंकज चौधरी ने कहा कि ओबीसी का कल्याण ही भाजपा की पहचान है, भाजपा ने ही ओबीसी समाज के लाल को देश का प्रधानमंत्री बनाया और अब राजस्थान की कमान भी ओबीसी के लाल के हाथ में है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा ने कहा कि मोर्चा का संगठन मंडल से लेकर बूथ तक मजबूती से काम कर रहा है और मोर्चा को जो भी काम दिया उसको पूरा किया। इसके लिए सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र है। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री निर्मल कुमावत ने कहा भाजपा की सरकार ने ही ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा दिया और हमेशा सम्मान देने की बात करती है।
भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह पंवार ने मंच संचालन करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की सादगी, सरलता और संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। सुनील यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान ओबीसी मोर्चा कार्यालय मंत्री रामेश्वर गुर्जर, सुनील गहलोत, महावीर सिंह चारण, सीताराम पोसवाल, जगदीश सैनी सहित ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।