जयपुर के आमेर में पर्यटक गाइड की चाकू मारकर हत्या, विरोध में बाजार बंद

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, September 8, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: जयपुर के आमेर इलाके में सोमवार को हुए विवाद के बाद तनाव का माहौल है। आमेर किले की ओर जीप ले जाने को लेकर हुए विवाद में चाकू लगने से घायल पर्यटक गाइड मनीष सोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मनीष की मौत की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों ने दुकानें बंद कर दीं और पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे माओठा के पास हुई। पुलिस के अनुसार, मनीष सोनी आमेर किले की तरफ जा रहे वाहनों को रोक रहे थे। इसी दौरान जीप चालक आजम से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आजम तथा उसके साथी नाजिश ने मनीष पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में चाकू मनीष के पेट में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा था, लेकिन बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पुलिस ने जीप चालक आजम और उसके साथी नाजिश को हिरासत में लिया था। मनीष की मौत के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा बढ़ गया और बाजार बंद कर विरोध जताया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.