जयपुर-अजमेर हाईवे पर बारिश के पानी से बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, युवक-युवती की मौत

Photo Source : Google

Posted On:Friday, August 7, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: जयपुर-अजमेर हाईवे पर बगरू के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बारिश के पानी के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार युवक-युवती की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियो करीब तीन बार पलटने के बाद डिवाइडर से जा टकराई।

हादसा रात करीब 2 बजे बगरू थाना क्षेत्र में बड़ के बालाजी के पास हुआ। मृतकों की पहचान श्रीमाधोपुर, सीकर निवासी 21 वर्षीय अमन मान और डूंगरगढ़, बीकानेर निवासी 24 वर्षीय रेवती के रूप में हुई है। वहीं, झाड़ली, सीकर निवासी 24 वर्षीय नितेश हादसे में घायल हुआ है।

पुलिस के अनुसार, हाईवे पर जमा पानी अचानक स्कॉर्पियो की फ्रंट स्क्रीन पर आ गया, जिससे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। इसके बाद अचानक ब्रेक लगाने से कार पलट गई और इसी दौरान उसका एक टायर भी फट गया। स्कॉर्पियो में सवार तीनों लोग सीट और स्टीयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अमन और रेवती को मृत घोषित कर दिया।

दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बगरू सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। वहीं, झुंझुनूं में भी एक अन्य हादसे में बेकाबू स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में सेना के एक जवान और उसके दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.