Posted On:Thursday, March 5, 2026
जयपुर न्यूज डेस्क: जयपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार सुबह बगरू इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने डेयरी बूथ संचालक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुकानदार करीब 20 फीट दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार में सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस के अनुसार यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 6 बजे बगरू इंडस्ट्रियल एरिया के संडे मार्केट में हुआ। उस समय डेयरी बूथ संचालक अपनी दुकान खोलने के बाद दूध के कैरेट और अन्य सामान बाहर निकाल रहा था। तभी तेज गति से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर डेयरी बूथ की ओर मुड़ी और सीधे उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दुकानदार उछलकर दूर जा गिरा और वहीं घायल अवस्था में पड़ा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद कार आगे बढ़ते हुए सीढ़ियों के पास फंस गई। इसके बाद कार में बैठे दोनों युवक बाहर निकले और घायल दुकानदार को देखकर कार वहीं छोड़कर भाग निकले। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को संभाला और मदद की। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल दुकानदार को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर बगरू थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है।
जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आईपीएल 2026 रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस की शानदार जीत; वॉशिंगटन सुंदर के छक्के ने पंजाब किंग्स को हराया
भारतीय शेयर बाजार वैश्विक हलचल और आर्थिक आंकड़ों के बीच नए शिखर की ओर बढ़ने की चुनौती
मिलिट्री स्कूल से व्हार्टन तक डोनाल्ड ट्रंप की शैक्षणिक यात्रा और नेतृत्व की नींव
‘धुरंधर’ की ग्लोबल उड़ान: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर अब जापान में मचाएगी धमाल
रोजाना 80 ग्राम प्रोटीन कैसे प्राप्त करें आसान इंडियन मील प्लान
लुप्तप्राय पीकॉक टैरंटुला मकड़ी को बचाने के लिए शुरू हुआ विशेष सर्वेक्षण पवन कल्याण ने बताया पूर्वी घाट का दुर्लभ रत्न
‘कर्तव्य’ का फर्स्ट लुक रिलीज़: शाहरुख खान की पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस
एक्सपायर्ड और खराब खाने का सामान बेचने पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, ई-कॉमर्स कंपनी पर ठोका 6 लाख का जुर्माना
महाराष्ट्रः नवापुर में बर्ड फ्लू का गहराया संकट, मारी जाएंगी 1.40 लाख मुर्गियां, 5 km तक बनाया बफर जोन
IFFI 57: आशुतोष गोवारिकर के हाथों में अब सिनेमा का ये बड़ा मंच
सावधान! आपकी रोजाना की बाइक राइड चुपचाप बढ़ा रही है आपकी उम्र नजरअंदाज न करें ये बड़ा कारण
गर्मियों में घर को ठंडा रखने का सही तरीका जानें कब खोलें और कब बंद करें अपनी खिड़कियां
जयपुर: एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को करना पड़ा गो-अराउंड, 150 यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग
मेट गाला 2026: जयपुर के शाही परिवार ने भारतीय विरासत का बिखेरा जादू
जयपुर: लश्कर आतंकी की घुसपैठ और फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने का खुलासा, एटीएस की जांच तेज
जयपुर एयरपोर्ट पर रातभर अफरा-तफरी, दिल्ली का खराब मौसम बना मुसीबत
जयपुर: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो शेयर करने पर पत्नी से तलाक, कोर्ट ने माना 'मानसिक क्रूरता'
राजस्थान में मौसम का मिजाज: पश्चिमी विक्षोभ से गर्मी से राहत, आंधी-तूफान के बीच 6 मई तक बारिश के आसा...
जयपुर मेट्रो फेज-2: जल्द शुरू होगा काम, केंद्र और राज्य मिलकर उठाएंगे खर्च
कोटा के सिटी मॉल में भीषण आग: उद्घाटन से पहले प्लास्टिक शोरूम स्वाहा
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer