राजस्थान में मिलावट पर वार, 300 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट और 690 किलो वनस्पति फैट जब्त

Photo Source : Google

Posted On:Monday, August 24, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: राजस्थान में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान जारी है। जयपुर के झोटवाड़ा में टीम ने श्रीमाया डेयरी का औचक निरीक्षण किया, जहां पनीर को अस्वच्छ तरीके से रखा गया था। पनीर का सैंपल लेने के बाद करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर मौके पर ही नष्ट कराया गया।

इसी अभियान के तहत फलौदी के खींचन में अवैध रूप से चल रही वनस्पति फैट निर्माण इकाई पर भी छापा मारा गया। टीम ने यहां से 690 किलो वनस्पति फैट जब्त किया। इसके अलावा बड़ी मात्रा में कच्चा माल, तैयार उत्पाद और पैकिंग मशीन भी बरामद हुई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर फैक्ट्री को सीज कर दिया गया और निर्माण-पैकिंग से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई।

धौलपुर में भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। सरमथुरा की धर्मेंद्र डेयरी से मिश्रित दूध और जोधपुर मिष्ठान भंडार से घेवर का सैंपल लिया गया है। दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ किया है कि मिलावट और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अधिकारियों ने खाद्य प्रतिष्ठानों को स्वच्छता और खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। पूरी कार्रवाई फूड सेफ्टी कमिश्नर डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में की गई।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.