भरतपुर में प्रॉपर्टी डीलर की सरेराह हत्या, तीन गोलियां मारकर कार से कुचला

Photo Source : Google

Posted On:Friday, August 14, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: भरतपुर में 15 अगस्त को लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार रात एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मर्डरपुर रोड पर पुलिस महानिरीक्षक के आवास के पास हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान खेमरा निवासी अजय सिंह के रूप में हुई है। वह प्रॉपर्टी का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हत्या के पीछे रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया है, हालांकि हत्या की असली वजह अभी साफ नहीं है।

बताया जा रहा है कि रात करीब सवा आठ बजे अजय अपनी कार से जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे रोक लिया और रुपये को लेकर उससे विवाद किया। आरोपियों ने कथित तौर पर उसे कार से बाहर निकाला और मारपीट की। अजय जान बचाकर भागने लगा तो हमलावरों ने उस पर लगातार तीन गोलियां चला दीं। इसके बाद आरोपियों ने उसे कार से कुचल दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। अजय के परिजन और परिचित भी वहां पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को रीको रोड पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेंज आईजी प्रीति चंद्रा और एसपी राजेश मीणा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। एफएसएल टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई हैं। एसपी राजेश मीणा के अनुसार, आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से हमलावरों की पहचान की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि अजय और आरोपियों के बीच पहले से कोई विवाद था या हत्या के पीछे कोई दूसरी वजह थी। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं और इलाके में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.