जयपुर में राडो शोरूम में 2.5 करोड़ की चोरी, 36 मिनट में 251 घड़ियां लेकर फरार हुए बदमाश

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, October 1, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: जयपुर के टोंक रोड इलाके में स्विस वॉच ब्रांड राडो के शोरूम में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। गुरुवार 1 अक्टूबर की सुबह करीब 4:30 बजे 5 से ज्यादा बदमाश शोरूम में घुसे और करीब 2.5 करोड़ रुपये की 251 घड़ियां लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।

पुलिस के मुताबिक, बदमाश पहले शोरूम के बाहर सीढ़ियों पर बैठ गए थे। इसके बाद वहीं बैठे-बैठे लोहे की दो रॉड से शटर तोड़ दिया। दो बदमाश अंदर दाखिल हुए, जबकि तीन-चार लोग बाहर बैठकर निगरानी करते रहे। सुबह करीब 4:36 बजे शोरूम में घुसने के बाद बदमाश करीब 5:12 बजे पांच बैग लेकर बाहर निकले। यानी करीब 36 मिनट में पूरी चोरी को अंजाम दिया गया।

सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश बैग में घड़ियां भरते नजर आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों ने शोरूम से कुल 251 घड़ियां निकालीं। बाहर मौजूद उनके साथी लगातार आसपास नजर रख रहे थे। बजाज नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।

बदमाशों को शोरूम में सीसीटीवी कैमरे लगे होने की जानकारी थी, इसलिए उन्होंने रिकॉर्डिंग सिस्टम यानी डीवीआर को तलाशने की कोशिश की। हालांकि, उन्होंने शोरूम के म्यूजिक सिस्टम को डीवीआर समझकर उठा लिया। बाद में गेट तक पहुंचने पर जब उन्हें गलती का पता चला तो म्यूजिक सिस्टम वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस अब पूरे मामले की जांच के साथ बदमाशों के आने-जाने के रास्तों और उनके साथियों की भी जानकारी जुटा रही है।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.