जयपुर में शादी के बाद गहने-कैश लेकर दुल्हन फरार, वापस भेजने के नाम पर भी ऑनलाइन रुपए लेने का आरोप

Photo Source : Google

Posted On:Monday, October 5, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: जयपुर में शादी के बाद दुल्हन के गहने और कैश लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी करवाने वाले परिचितों ने लड़की को वापस भेजने का भरोसा देकर पीड़ित से ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर करवाए, लेकिन बाद में लगातार उसे टालते रहे। परेशान होकर 30 वर्षीय युवक ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट के आदेश के बाद रविवार शाम शिवदासपुरा थाने में मामला दर्ज कराया।

एएसआई घनश्याम मीना के मुताबिक, पीड़ित की पहचान के तीन लोगों ने शादी करवाने की बात कहकर उससे संपर्क किया था। बातचीत में उन्हें पता चला कि युवक की शादी नहीं हुई है। आरोपियों ने शादी का रिश्ता कराने के बदले 3 लाख रुपये मांगे। इसके बाद दिल्ली से एक लड़की को बुलाकर उसे दिखाया गया। लड़की पसंद आने और शादी की सहमति बनने पर 2 लाख रुपये कैश ले लिए गए। लड़की और उसकी मां ने भी शादी के लिए सहमति जताई थी।

मई 2026 में आरोपियों ने बाकी 1 लाख रुपये भी ले लिए और शादी का सहमति पत्र तैयार कराने के नाम पर करीब 25 हजार रुपये अलग से लिए गए। शादी के बाद दुल्हन ससुराल में रहने लगी। आरोप है कि 21 जुलाई की रात परिवार के खाना खाने के बाद सोने चले जाने पर वह अलमारी से गहने और नकदी लेकर घर से निकल गई। सुबह परिवार को इसका पता चला तो काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

अलमारी की जांच करने पर सोने का मंगलसूत्र, टॉप्स, लौंग, राखड़ी सेट, चांदी की पायजेब की जोड़ी और 35 हजार रुपये गायब मिले। इसके बाद पीड़ित ने शादी करवाने वाले परिचितों से संपर्क किया। आरोप है कि दुल्हन को वापस भेजने की बात कहकर उससे 4 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए, लेकिन इसके बाद भी उसे लगातार टाला जाता रहा। कथित तौर पर धमकी मिलने के बाद युवक ने कोर्ट से आदेश लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.