जयपुर में कूरियर एजेंट को चाकू की नोक पर बंधक बनाया, 38 लाख मंगवाकर फरार

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, September 1, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: जयपुर के मानसरोवर इलाके में चार बदमाशों ने एक कूरियर एजेंट को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और उससे 38 लाख रुपये की रकम मंगवाई। इसके बाद आरोपी कूरियर एजेंट को चलती कार से बाहर फेंककर नकदी लेकर फरार हो गए। घटना 26 अगस्त की है, जबकि रविवार को मानसरोवर थाने में FIR दर्ज की गई। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए इलाके के CCTV फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता 34 वर्षीय ठाकुर जुगाजी मानक चौक इलाके में रहते हैं और एक कूरियर कंपनी में काम करते हैं। 26 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे उन्हें कंपनी के रायपुर ऑफिस से फोन आया था। उन्हें बताया गया कि गुप्ता रियल एस्टेट से कोई व्यक्ति कूरियर पार्सल के लिए उनसे संपर्क करेगा। करीब एक घंटे बाद एक शख्स ने फोन कर खुद को गुप्ता रियल एस्टेट से बताया और मानसरोवर के एक अस्पताल के पास पार्सल पहुंचाने के लिए बुलाया।

जुगाजी जब बताए गए स्थान पर पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें पास खड़ी इनोवा में आने को कहा। कार के अंदर पहले से चार लोग मौजूद थे। आरोप है कि चारों ने चाकू दिखाकर उन्हें डराया और बताया कि जिस पार्सल को वह पहुंचाने वाले थे, उसमें 38 लाख रुपये हैं। इसके बाद बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और रायपुर ऑफिस में फोन कर रकम की व्यवस्था करने के लिए मजबूर किया।

जान के डर से जुगाजी ने कंपनी के रायपुर ऑफिस में फोन किया और आरोपियों के कहने पर एक व्यक्ति को 38 लाख रुपये देने के लिए कहा। रकम मिलने के बाद बदमाशों ने जुगाजी को चलती इनोवा से बाहर फेंक दिया और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस अब CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.