जयपुर में बैंककर्मियों से दिनदहाड़े 42 लाख की लूट, पिस्तौल दिखाकर बाइक सवार बदमाश फरार

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, September 15, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: जयपुर के अक्षयपात्र चौराहे के पास दिनदहाड़े बैंककर्मियों से 42 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से नकदी निकालकर तीन कर्मचारी लौट रहे थे, तभी बाइक पर आए दो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर उन्हें रोक लिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी कर दी, लेकिन अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने वारदात से पहले बैंक और आसपास के इलाके की रेकी की थी। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक दोनों आरोपी सुबह करीब 10:40 बजे बैंक के पास पहुंचे और एक मिनट बाद एटीएम की तरफ जाते दिखाई दिए। करीब 10:42 बजे जैसे ही कर्मचारी 42 लाख रुपये से भरा बैग लेकर बाहर निकले, हेलमेट पहने दोनों बदमाश पावर बाइक से उनके पास पहुंचे और हथियार दिखाकर बैग छीन लिया।

पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना सुबह 11:07 बजे दी गई। जांच में पता चला कि कैशियर मीनाक्षी और कर्मचारी ज्योति के साथ नकदी लाने के लिए शंकर को भेजा गया था। शंकर करीब तीन महीने पहले ही बैंक में डेली बेसिस पर काम करने लगा था। वारदात के वक्त नकदी वाला बैग उसी के हाथ में था और बदमाशों ने सीधे उसे पिस्टल दिखाकर बैग अपने कब्जे में लिया और भाग निकले।

रामनगरिया थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश में शहर के अलग-अलग इलाकों में नाकाबंदी कराई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों बैंककर्मियों से पूछताछ की और वारदात की जानकारी जुटाई। एटीएम बूथ और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में बदमाशों की रेकी से लेकर लूट और मौके से फरार होने तक की पूरी गतिविधि करीब डेढ़ से दो मिनट में होती दिखाई दे रही है। पुलिस अब उनकी पहचान और भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.