जयपुर में हिट एंड रन केस, स्कॉर्पियो की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, March 18, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की जान चली गई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

एक्सीडेंट थाना (वेस्ट) के हेड कॉन्स्टेबल महावीर के अनुसार, मृतक की पहचान करौली के हिण्डौन सिटी निवासी मनोज कुमार अग्रवाल (51) के रूप में हुई है। वह जयपुर में मुरलीपुरा रोड नंबर-2 पर किराए से रहते थे और नमकीन सप्लाई का काम करते थे।

घटना सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है, जब वह विश्वकर्मा थाने के पास दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के सामने बीआरटीएस कॉरिडोर पार कर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत SMS हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.