जयपुर में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, परिवार से परिचित आरोपी जैसलमेर से गिरफ्तार

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, September 5, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: जयपुर में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची के परिवार का परिचित एक युवक करीब 15 दिन पहले उसे घर में अकेला पाकर कथित तौर पर उसके साथ गलत काम किया। बच्ची को आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। डर के कारण बच्ची ने काफी दिनों तक परिवार को कुछ नहीं बताया।

पुलिस के अनुसार, तीन दिन पहले आरोपी परिवार से मिलने के बहाने बच्ची के घर पहुंचा था। उस समय बच्ची अपनी दादी के साथ खेल रही थी। आरोपी को देखते ही बच्ची ने उसे देखकर कहा, “अंकल बुरे हैं।” बच्ची की बात सुनकर आरोपी को शक हुआ कि कहीं उसने घटना के बारे में किसी को बता तो नहीं दिया। उसने बच्ची से इस बारे में पूछा, लेकिन दादी ने इसे बच्ची की सामान्य बात समझकर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

आरोपी के घर से जाने के बाद बच्ची ने परिवार को पूरी घटना बताई। बच्ची की बात सुनकर परिवार के लोग पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस में मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी अपने घर से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश की और उसे जैसलमेर जिले के रामदेवरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.