जयपुर में दुल्हन सौदेबाजी गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पांच राज्यों में फैला नेटवर्क

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, February 26, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके में बुधवार को सीआईडी क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुल्हन सौदेबाजी गिरोह के एक मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया। टीम ने भारत माता सर्किल पर जाल बिछाकर 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी महावीर सुथार को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उसे बालोतरा से आई थाना गिड़ा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी अंतर्राज्यीय फर्जी शादी और दुल्हन बेचने वाले संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य है। सूचना मिली थी कि महावीर पुत्र तेजमल, निवासी उनियारा (टोंक), मानसरोवर क्षेत्र में छिपकर रह रहा है। इसके बाद एसआई शैलेंद्र शर्मा और कांस्टेबल बृजेश शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम ने रणनीति बनाकर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

एडीजी सीआईडी-सीबी बिपिन कुमार पाण्डेय ने बताया कि जांच में सामने आया है कि सितंबर 2023 में बालोतरा निवासी मगाराम को फर्जी शादी के जाल में फंसाकर 2.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह में महावीर की अहम भूमिका थी। उसने मुख्य सरगना भंवरलाल शर्मा और रहमत खां के साथ मिलकर सौदेबाजी, धोखाधड़ी और पीड़ितों को ब्लैकमेल करने का काम किया। आरोपी लंबे समय से पहचान बदलकर पुलिस से बचता फिर रहा था।

पुलिस के मुताबिक गिरोह का नेटवर्क पांच राज्यों—कोलकाता, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड—तक फैला हुआ है। भंवरलाल शर्मा और महावीर सुथार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गिरोह ने अब तक कितने युवकों को फर्जी शादी का शिकार बनाया और कितनी लड़कियों की अवैध खरीद-फरोख्त की गई।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.