Rajasthan Election 2023 भाजपा ने सीएम गहलोत के खिलाफ महेंद्र सिंह को चुनावी मैदान में उतारा

Photo Source :

Posted On:Friday, November 3, 2023

भाजपा ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ महेंद्र सिंह राठौड़ को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने 25 नवंबर को होने वाले 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की। सरदारपुरा सीट से सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ महेंद्र सिंह राठौड़ को मैदान में उतारा गया है। टोंक में अजित सिंह मेहता राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ मैदान में होंगे।

सरदारपुरा सीट से गहलोत लगातार जीतते आ रहे हैं। इस सीट पर नए चेहरे के तौर पर राठौड़ को उतारा गया है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए राठौड़ को गहलोत के खिलाफ मैदान में उतारा है। इससे पहले ऐसी अटकलें थी कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सरदारपुरा से अशोक गहलोत के खिलाफ चुनावी मैदान में खड़ा किया जा सकता है।

Rajasthan elections: BJP fields Mahendra Singh against CM Gehlot -m.khaskhabar.com

तीसरी लिस्ट में 58 नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने तीसरी सूची में सात महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। पूर्व मंत्री जसवंत सिंह यादव को अलवर के बहरोड़ से टिकट दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व कांग्रेस नेता नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह को भरतपुर के नदबई से मैदान में उतारा गया है।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.