तापसी पन्नू और मैथियास बोए शादी करने जा रहे है

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 28, 2024

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में, अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने जैकी भगनानी के साथ शादी रचाईहै। वहीं, अफवाहों का बाजार गर्म है कि जल्द ही बॉलीवुड की एक और अभिनेत्री दुल्हन बनने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स कीमानें तो 'डंकी' स्टार तापसी पन्नू आने वाले दिनों में मैथियास बोए की दुल्हन बन जाएंगी।
 
तापसी पन्नू बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपनी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया पर सबके साथ साझा नहींकरती हैं। वे पिछले कई सालों से मैथियास बोए को डेट कर रही हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी इस बात को खुलकर सबके सामनेकबूल नहीं किया। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल मार्च के आखिरी सप्ताह में तापसी मैथियास बोए के साथ सातफेरे लेने जा रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वे मार्च के महीने में उदयपुर में सात फेरे लेने वाली हैं।
 
तापसी और मैथियास की शादी से जुड़े कई अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अगर सूत्रों की मानें तो तापसी मैथियास के साथ सिख और क्रिश्चियन दोनों, रीति-रिवाज से शादी करेंगी। 36 साल की तापसी 43 साल के मैथियास के साथ शाही अंदाज में शादी करने के लिए तैयार हैं। तापसी के होने वाले जीवन साथी मैथियास डेनमार्क के बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वह दो बार के यूरोपिय नचैंपियन और ओलंपिक मेडलिस्ट रह चुके हैं।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.