Posted On:Friday, May 3, 2024


Ashok Gehlot Birthday: इस वारयल फुटेज में देखें अशोक गहलोत का पूरा सियासी सफर


राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 3 मई को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसके साथ ही अशोक गहलोत को राजनीति में अब 51 साल पूरे हो गए हैं. अपने शांत स्वभाव, मजाकिया अंदाज, दृढ़ इच्छाशक्ति और गंभीर सोच वाले अशोक गहलोत कांग्रेस के उन दिग्गज नेताओं में से हैं, जो गांधी परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं। अशोक गहलोत का जन्म 3 मई 1951 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में दाखिला ले लिया। कहा जाता है कि अशोक गहलोत बचपन से ही प्रतिभा के धनी थे. उन्होंने विश्वविद्यालय में विज्ञान और कानून संकाय से स्नातक किया। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की।





मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.