दुनिया में हर दिन, हर बार कुछ न कुछ होता रहता है, लेकिन कुछ ऐसी घटनाएं इतिहास के पन्नों में अपने खास महत्व के कारण दर्ज हो जाती हैं। आइए आपको कुछ ऐसी ही घटनाओं के बारे में बताते हैं।
19 अगस्त 1600: अकबर ने अहमद नगर पर कब्जा किया।
19 अगस्त 1666: छत्रपति शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से भाग निकले।
19 अगस्त 1757: ईस्ट इंडिया कंपनी ने पहले एक रुपये के सिक्के का निर्माण किया।
19 अगस्त 1919: अफगानिस्तान को ब्रिटेन से आजादी मिली।
19 अगस्त 1949: भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बना।
19 अगस्त 1960: स्पुतनिक 5 अंतरिक्ष यान ने दो कुत्तों और तीन चूहों को अंतरिक्ष में भेजा।
19 अगस्त 1967: दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला का जन्म हुआ।
19 अगस्त 2004: दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी गूगल ने अपना शेयर बाजार शुरू किया।
19 अगस्त 2019: भारतीय फिल्मों के मशहूर संगीतकार खय्याम का निधन।