जयपुर एयरपोर्ट की दीवार फांदकर अंदर घुसा पश्चिम बंगाल का 40 वर्षीय शख्स, CISF ने पकड़ा

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, November 19, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां 40 साल का एक व्यक्ति दीवार फांदकर एयरपोर्ट परिसर में घुस गया। हालांकि, वहां तैनात सीआईएसएफ जवानों ने उसे पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को इस घटना की जानकारी दी।

एयरपोर्ट थाना प्रभारी विनोद कुमार वर्मा के मुताबिक, पश्चिम बंगाल का रहने वाला नंदा दुलाल दास मंगलवार रात टर्मिनल-2 के पास दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। वह दीवार फांदकर अंदर दाखिल होने में कामयाब हो गया, लेकिन इसी दौरान सीआईएसएफ के एक जवान ने उसे देख लिया और पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में नंदा दुलाल ने बताया कि कुछ लोग उसका पीछा कर रहे थे। उनसे बचने के लिए वह एयरपोर्ट की दीवार फांदकर अंदर घुस गया था। हालांकि, पुलिस उसके इस दावे की भी जांच कर रही है कि आखिर किन लोगों से बचने के लिए उसने ऐसा कदम उठाया।

इस मामले में सीआईएसएफ के सहायक उपनिरीक्षक श्रवण कुमार की शिकायत पर एयरपोर्ट थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि व्यक्ति एयरपोर्ट परिसर में किन परिस्थितियों में दाखिल हुआ था।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.