ज़ोहरा जबीन और बेम बेम भोले जैसे हिट सांग्स रिलीज़ करने के बाद, आज सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का गाना 'नाचे सिकंदर' रिलीज हो गयाहै। गाने ने आते ही फैंस के बीच हंगामा मचाना शुरू कर दिया है।
इस गाने में सलमान अपने खास अंदाज और जोरदार डांस मूव्स के साथ स्क्रीन पर छा गए हैं। रश्मिका मंदाना ने अपनी खूबसूरती और बेहतरीन डांस सेउनका भरपूर साथ दिया है। गाने के हुक स्टेप्स मशहूर 'डबके' डांस से प्रेरित हैं। शानदार सेट्स और तुर्की के मशहूर डांसर्स की मौजूदगी ने इसे गाने मेंचार चांद लगा दिए हैं। कोरियोग्राफर अहमद खान ने इसमें तुर्की स्टाइल जैसा फील डाला है, जिसकी वजह से गाना और भी ज्यादा खास बन गया है।
गाने का म्यूजिक जैम8 ने तैयार किया है। समीर ने इसके बोल लिखे हैं। इसे अमित मिश्रा, आकासा और सिद्धांत मिश्रा ने अपनी आवाजों से सजायाहै।
फिल्म की बात करें तो सलमान की 'सिकंदर' इस साल ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म में सलमान और रश्मिका के साथ काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज भी हैं।
Check Out The Song:-