आलिया भट्ट अकसर ही मीडिया, अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी के खास पलों, मौकों को शेयर करती हैं। अपनी खुशियां उनके साथ बांटती हैं।अपने जन्मदिन से दो दिन पहले ही आलिया भट्ट ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वह मीडिया के साथ अपना जन्मदिन मनाती हुई दिखीं। इस मौके पररणबीर और आलिया के बीच कुछ प्यार भरे, खूबसूरत पल भी देखने को मिले, जिन्हें नेटिजन्स ने काफी पसंद किया।
आलिया भट्ट ने सबसे पहले अपने जन्मदिन का केक काटा। केट काटते हुए रणबीर कपूर उनके साथ मौजूद थे। रणबीर कपूर ने आलिया का प्यार सेमाथा चुम लिया। रणबीर के ऐसा करने पर आलिया मुस्कुरा दी। वह इस मौके पर काफी खुश दिखीं। आलिया भट्ट के जन्मिदन मानने के जो फोटोसोशल मीडिया पर वायरल हैं, उन्हीं में रणबीर कपूर मस्ती करते हुए भी दिखे। वह आलिया की नाक पर केक लगा रहे हैं। आलिया उन्हें ऐसा करने सेरोक रही हैं। दोनों की यह प्यार भरी नोक-झोंक मीडिया से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक को खूब पसंद आई।
आलिया भट्ट की आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वह फिल्म ‘अल्फा’ कर रही हैं। इस फिल्म में वह एक्शन करती दिखेंगी। फिल्म इस साल केआखिर में रिलीज होने की संभावना है। वही, आलिया जल्द ही लव एंड वॉर में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नज़र आएगी।
Check Out The Post:-