महेंद्र जुनेजा /अभियान जयपुर वोकल्स, जयपुर /राजस्थान: 11अप्रैल 2025, सामाजिक समरसता ,वाहक,वंचित शोषित एवं महिला सशक्तिकरण के अग्रदूत महान विचारक एवं समाजसेवी महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर आदर्श नगर मंडल के द्वारा एक भव्य कार्यक्रम किया गया शुक्रवार को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर इस कार्यक्रम में आदर्श नगर मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए और उनकी प्रतिमा को माला एवं फूलों से सजाया गया और सभी ने बारी-बारी से उन्हें पुष्पों द्वारा वर्षा कर नमन किया। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष के एम पारीक, पार्षद श्यामसुंदर सैनी, जन सेवक महेंद्र जुनेजा, किशोर मोतियानी, शिव अरोड़ा, कमल सैनी, विजेता खंडोलिया, चंद्रकला यादव, राजू, हरीश प्रधान,आदर्श नगर मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए यह कार्यक्रम आनंदपुरी पार्क आदर्श नगर में किया गया।