जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस) के एक वार्ड में आज सुबह 10.30 बजे छत का एक हिस्सा (प्लास्टर) गिर गया। इससे इस वार्ड में भर्ती एक मरीज गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से वहां मौजूद अन्य मरीजों, उनके परिजनों और स्टाफ सदस्यों में दहशत फैल गई। घटना सर्जिकल वार्ड में हुई। अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी का कहना है कि इस घटना में दो मरीज घायल हुए हैं। दोनों मरीजों को चोट लगने के बाद उपचार दिया गया है। उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। इस घटना में घायल हुए एक मरीज के चेहरे पर गहरे घाव हैं।
उसके होंठ, सिर और आंख के पास कट लगे हैं। जिससे काफी खून बह गया। यह घटना सर्जिकल यूनिट-3 के एच वार्ड में हुई। उन्हें ओटी में ले जाया गया और टांके लगाए गए सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. ओम प्रभा ने बताया- घटना के बाद दोनों घायल मरीजों को तुरंत ओटी में ले जाया गया और दोनों के घावों का उपचार कर टांके लगाए गए। दोनों मरीज अब स्वस्थ हैं। ईंट का बड़ा टुकड़ा मरीज पर गिरा
स्टाफ का कहना है- जो हिस्सा गिरा था, वह बिल्कुल ठीक लग रहा था। उसमें कोई लीकेज नहीं थी, न ही कोई नमी थी। आज सुबह अचानक डक्टिंग के पास एक बड़ा टुकड़ा सीधे मरीज पर गिरा। इससे दो बेड टूट गए और एक टेबल भी टूट गई।