डोटासरा के बयान पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री का पलटवार, बोलें अंता उपचुनाव में भी कांग्रेस में चल रहे गुट, भाजपा पूरी तरह से एकजुट

Photo Source : Self

Posted On:Friday, November 7, 2025

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा जी सदैव अनर्गल बयानबाजी करते है। उन्होंने कहा कि डोटासरा जी को याद रखना चाहिए कि कांग्रेस की सरकार में 5 साल तक अशोक गहलोत की कुर्सी बचाने के लिए गुटबाजी चली और यह आज तक चल रही है। कांग्रेस अलग-अलग गुटों डोटासरा कांग्रेस, गहलोत कांग्रेस, पायलट कांग्रेस, टीकाराम जूली कांग्रेस में बटी हुई है।


गोदारा ने कहा कि अंता में भारतीय जनता पार्टी का आज रोड़ शो हुआ। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे और पार्टी का यह ऐतिहासिक रोड शो था। जो भारतीय जनता पार्टी की अंता उपचुनाव में भारी मतों से जीत का संकेत है। उन्होंने कहा कि पिछले साल के उपचुनाव की तरह ही भारतीय जनता पार्टी अंता उपचुनाव भी जीतेंगी। डोटासरा जी, लोगा का मोरिया बुलावता, पिछला उप चुनाव में थारा मोरिया बोल्या। अब की अंता में भी थारा मोरिया बोलसी।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.