पंचायती राज और नगर निकाय उप चुनावों में कांग्रेस का ग्राफ गिरा, 10 से 6 सीटों पर पहुंची कांग्रेस, भाजपा की झोली में आई 7 सीटें : मदन राठौड़

Photo Source : silf

Posted On:Friday, August 22, 2025

जयपुर, 22 अगस्त 2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पंचायती राज एवं नगर निकाय उपचुनावों में विजयी भाजपा प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं तथा क्षेत्र की जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया है जिन्होंने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताते हुए पार्टी को समर्थन दिया। राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में हाल ही में जिला परिषद, पंचायत समिति और नगर पालिका के कुल 19 वार्डों में उपचुनाव हुए थे। इनमें से 7 वार्डों पर भाजपा ने विजय प्राप्त की, जबकि कांग्रेस को केवल 6 सीटें ही मिल सकीं और शेष 6 सीटों पर अन्य प्रत्याशियों को सफलता मिली। उन्होंने बताया कि उपचुनाव से पहले कांग्रेस के पास 19 सीटों में से 10 सीटें थीं, जो अब घटकर 6 पर सिमट गई हैं। कांग्रेस को 4 सीटों का नुकसान हुआ है, जबकि भाजपा ने अपना जनाधार बरकरार रखते हुए 7 सीटों पर विजय प्राप्त की। यह परिणाम इस बात का स्पष्ट संकेत है कि विपक्ष का जनाधार लगातार घटता जा रहा है और जनता भाजपा की नीतियों एवं नेतृत्व में विश्वास जता रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा उपचुनावों में लगातार अपना वर्चस्व स्थापित कर रही है, जबकि विपक्ष का जनाधार तेजी से गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद से कांग्रेस लगातार जनता को भ्रमित करने और गुमराह करने का प्रयास कर रही है, लेकिन प्रदेश की जागरूक जनता अब कांग्रेस के झूठे वादों और दोहरे चरित्र को समझ चुकी है। कांग्रेसी नेताओं का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है।” यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। भाजपा प्रदेश में जनसेवा, विकास और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी इसी भावना से कार्य करती रहेगी।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.