महिला एक पूर्ण चक्र है ,उसके भीतर सृजन-पोषण और परिवर्तन की असीम है शक्तियाँ : अमित गोयल

Photo Source : self

Posted On:Saturday, March 8, 2025

जयपुर,8 मार्च 2025 | भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में महिला दिवस पर जयपुर शहर द्वारा महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ रहे । विभिन्न क्षेत्रों से पधारी महिलाओं का सम्मान किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि मातृशक्ति समाज में हर बदलाव की असली प्रेरणा स्रोत है । भारतीय जनता पार्टी में सदैव नारी सशक्तिकरण की दिशा में कार्य किया जाता है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है । राठौड ने समाज की प्रतिभावान महिलाओं को मंच से सम्मानित किया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। 8 मार्च का दिन महिलाओं को समर्पित है। यह दिन नारी शक्ति और महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का है। महिला दिवस का दिन हमें नारी की हर छोटी-बड़ी लड़ाई को सम्मान देने और उनके सपनों को पंख देने का मौका देता है। यह दिवस हमें महिलाओं द्वारा समाज में दिए गए योगदान, उनके संघर्ष तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों की याद दिलाता है। इस दिन उन्हें यह ऐहसास कराया जाता है कि वह हमारे लिए कितनी खास हैं। भारत में आजादी के बाद लगातार सुधारों से महिलाओं को पुरुषों की तरह सशक्त बनाया गया है। वह आज स्वावलंबी और स्वतंत्र है। इसीलिए अब कहा जाने लगा है कि भारतीय महिलाओं की सीमाएं आकाश की तरह अंतहीन हो गई हैं।

महिला दिवस के दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना भी है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें। राजनीति हो, विज्ञान हो, खेल हो या फिर कला और व्यापार हर जगह महिलाएं कमाल कर रही हैं। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी महिलाएं जबरदस्त उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। स्कूल की बोर्ड परीक्षाओं तक में लड़कियां जमकर टॉप कर रही हैं।

जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन महिलाओं को समर्पित है। आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। भारत की बात करें, तो यहां की स्त्रियों में असीम संभावनाएं हैं और वे तमाम तरह की उपलब्धियां हासिल भी कर रही हैं, जिसमें भारतीय संविधान और कानून का विशेष योगदान है। यह यात्रा 1950 में संविधान लागू होने के साथ शुरू हो गई थी। इसमें महिला और पुरुष, दोनों को बराबर माना गया है। आधुनिक दौर में एक महिला एक पूर्ण चक्र है। उसके भीतर सृजन, पोषण और परिवर्तन की असीम शक्ति है। यह शक्ति और भी प्रबल तब हो जाती है जब एक महिला घर की दहलीज से बाहर आकर खुद को कामकाजी महिलाओं के कतार में खड़ी करती है। वास्तव में कामकाजी महिलाएं ही महिला सशक्तीकरण की पर्यायवाची और पूरक हैं।

अपने शहर में एक ठेले पर सब्जी बेचने से लेकर बड़े उद्योग की ऑनर तक ऐसे कई उदाहरण हैं जो महिला सशक्तीकरण की मिशाल पेश कर रही हैं। महिलाओं में अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने का जुनून बढ़ा है। स्टार्टअप खोल रही हैं। अब वह आर्थिक गुलामी से मुक्त हो चुकी है। कार्यकम में जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर, जयपुर हैरिटेज महापौर कुसुम यादव, महिला मोर्चा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी , फिक्की फ्लो अध्यक्ष, विभिन्न सामाजिक संगठन से महिलाए, विभिन्न क्षत्रों से महिला उद्यमिया, एनजीओ, चिकित्सा, कला जगत से विभिन्न महिलाए उपस्थित रही ।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.