अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ बंधे शादी के बंधन में, शेयर की तस्वीरें

Photo Source :

Posted On:Monday, September 16, 2024

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ फाइनली शादी के बंधन में बंध गए है और अदिति ने चुपचाप शादी करके अपने सभी फैंस को आज आश्चर्यचकित करदिया। उन्होंने अपनी इस सीक्रेट इंटिमेट शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सबके साथ की शेयर।
 
अदिति ने अपनी शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "आप मेरे सूर्य, मेरे चंद्रमा और मेरे सभी सितारे हैं...अनंत काल तक पिक्सी सोलमेट्स बने रहनेके लिए... हँसने के लिए, कभी बड़े न होने के लिए...हमेशा का प्रेम, प्रकाश और जादू के लिए  श्रीमती और श्री अदु-सिद्धू "
 
अदिति और सिद्धार्थ दोनों ही अपनी शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। इस पोस्ट के बाद हर तरफ से उन्हें बधाई मिल रही है। उनके फैंसबहुत लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे कि दोनों जल्दी शादी के बंधन में बंध जाए और फाइनली आज सभी इस खबर से बहुत उत्साहित नजर आ रहेहैं।
 
 दोनों काफी अरसे से एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन हमेशा ही उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी रखी। इसी साल 28 मार्च को दोनों नेअपने सोशल मीडिया पर अपनी इंगेजमेंट की खबर सबके साथ शेयर की थी जब उन्होंने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर ऑफिशल किया था।
 
हमारी तरफ से दोनों को बहुत बहुत बधाई।

Check Out The Post:- 
 


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.