"संकल्प से सिद्धि तक" अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित, सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

Photo Source : Jaipur Vocals

Posted On:Tuesday, June 3, 2025

जयपुर, 03 जून 2025। भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार के वि​कसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल उपलब्धियों के साथ 9 जून से ''संकल्प से सिद्धि तक'' देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा। अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पर्यावरण दिवस से लेकर आपातकाल की 50वीं वर्षगाठ पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया।


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाई गई है। 2014 से पूर्व जहां देश में आतंकवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण जैसी अव्यवस्थाएं चरम पर थी, वहीं 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हालात बदलने का ऐतिहासिक कार्य किया। युवा, महिला, किसान और मजदूर श्रेणी में विभाजित लोगों के कल्याण और उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है।

फिर चाहे वो पीएम किसान सम्मान निधि योजना हो, मुद्रा योजना हो, पीएम फसल बीमा योजना हो, आवास योजना हो, खाद्य सुरक्षा योजना हो,उज्जवला योजना हो, जेजेएम मिशन योजना हो, हर योजना से सीधा लाभान्वित करने का काम किया है। मोदी के नेतृत्व में देश रक्षा के क्षेत्र में भी सुदृढ़ हुआ है, यह पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश और दुनिया ने देख लिया। 2014 से पूर्व हमारी अर्थव्यवस्था 11वें पायदान पर थी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेहतर नीतियों के चलते आज चौथे नंबर पर आ गई। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। इस कथन पर सीएम शर्मा ने कहा कि उस नरेंद्र ने कहा था, आज ये नरेंद्र ने पुरा कर रहा है। अब हमें केंद्र सरकार और राजस्थान की डबल इंजन सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करना है। संकल्प से सिद्धि तक अभियान में ये कार्य प्रत्येक बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को करने है।


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि जून के माह में 5 जून से लेकर 25 जून तक हर कार्यकर्ता को अपने अनुभव के साथ संगठन के अभियानों से जुड़ना होगा। 5 जून को पर्यावरण दिवस के दिन गंगा दशहरा से वंदे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान से जुड़कर जल स्त्रोतों के रिचार्ज करने की दिशा में कार्य करना है। सरकार के इस अभियान में वर्षा जल सरंक्षण के लिए योजनाएं बनाकर ग्राम स्तर पर कार्य किया जाएगा। इसमें भामाशाहों का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके बाद 9 से 21 जून तक मोदी सरकार की समावेशी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प से सिद्धि तक अभियान से जुड़ना होगा। इस दौरान 21 जून को विश्व योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हमारे कार्यकर्ताओं को बढचढ़ कर सहभागिता निभानी होगी। इसके बाद 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर संगोष्ठियां, कार्यशाला आयोजित करने के साथ 25 जून को आपात काल के 50वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों तक कांग्रेस के काले अध्याय को पहुंचाने का कार्य करना होगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करता है, क्योंकि भाजपा में राजनीति के साथ सामाजिक सरोकार के कार्य भी किए जाते है। फिर चाहे वो पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में एक पेड़ मां के नाम अभियान हो या फिर जल सरंक्षण की दिशा में चलाए जा ​विभिन्न कार्यक्रम हो। भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही धार्मिक, सांस्कृति पर्यटन के क्षेत्र में कार्यों को प्राथमिकता दी जाती है। भाजपा में ही कार्यकर्ता निर्माण करने का भाव देखने को मिलता है। यहां नए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के साथ नित नई जिम्मेदारी दी जाती है। इस लिए कार्यकर्ताओं की बदौलत भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रित राजनीतिक पार्टी बनी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया और 11 साल में उन संकल्पों को सिद्ध भी किया। भाजपा के कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार के उन संकल्पों को जन जन तक पहुंचाने का काम करना है। देश आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से उभरकर सामने आया है। कांग्रेस राज में देश का सोना तक गिरवी रखने की नौबत आ गई थी, और आज देश अर्थव्यवस्था में विश्व में चौथे नंबर पर आ गया। देश का आमजन 2014 से पूर्व और 2014 के बाद के भारत में परिवर्तन स्पष्ट रूप से महसूस कर रहा है। आज विश्व के अधिकांश देश हमारी ओर आशा, उम्मीद की दृष्टि से देखते है। विश्व के 21 से अधिक देशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने देश का सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है। यह हम सबके लिए गौरवान्वित करने का विषय है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने 25 जून आपातकाल के 50 साल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के उस काले अध्याय को आज हमें देश की जनता के सामने रखना चाहिए। कांग्रेस द्वारा आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या करने का काम किया था, निर्दोष लोगों को जेल भेजने का काम किया, देश की चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करने का काम किया। ऐसे में कांग्रेस के आपातकाल को हमें देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना होगा। पर्यावरण दिवस से वृक्षारोपण अभियान चलाने का आग्रह करते हुए राठौड़ ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को आमजन के साथ मिलकर वृक्षारोपण के अभियान को महा अभियान बनाना होगा। हमें एक पेड़ लगाने तक सीमित नहीं होना होगा, अधिक से अधिक संख्या में और अधिक से अधिक लोगों के साथ मिलकर वृक्षारोपण करना होगा। इसके साथ ही जल सरंक्षण की दिशा में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी की सहायता से जल स्त्रोतों को रिचार्ज कर सकते है। हर जिले में अभियान चलाकर वर्षा जल सरंक्षण की दिशा में कार्य किए जाएंगे। कार्यशाला में मंच पर भाजपा उपाध्यक्ष सीआर चौधरी, मुकेश दाधीच, सरदार अजयपाल सिंह, नाहर सिंह जोधा, भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, भाजपा प्रदेश मंत्री मिथिलेश गौतम उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं ​संकल्प से सिद्धि तक अभियान के प्रदेश संयोजक जितेंद्र गोठवाल ने किया और धन्यवाद ज्ञापित विजेंद्र पूनिया ने किया।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.