Posted On:Tuesday, March 18, 2025
जयपुर में मंगलवार सुबह एक फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। आदर्श नगर थाना पुलिस ने पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग के कारण गोदाम को लाखों रुपए का नुकसान होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस का मानना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। एसएचओ (आदर्श नगर) धर्म सिंह चौधरी ने बताया- मोहम्मद इलियास का आदर्श नगर श्मशान घाट के पास फर्नीचर का गोदाम है। शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे बंद पड़े फर्नीचर गोदाम से अचानक धुआं निकलने लगा। जल्द ही धुएं के साथ-साथ आग की लपटें भी बढ़ने लगीं। गोदाम में आग लगने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। गोदाम में रखे फर्नीचर में आग लगने से भीषण लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों की सूचना पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। फायरमैन मीनाक्षी वर्मा ने बताया- मौके पर पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 2:30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मालिक मोहम्मद इलियास ने करीब 4-5 दिन पहले गोदाम को इस बिल्डिंग में शिफ्ट किया था। आग से गोदाम में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक पुलिस जांच से पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।
जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आईपीएल 2026 रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस की शानदार जीत; वॉशिंगटन सुंदर के छक्के ने पंजाब किंग्स को हराया
भारतीय शेयर बाजार वैश्विक हलचल और आर्थिक आंकड़ों के बीच नए शिखर की ओर बढ़ने की चुनौती
रोजाना 80 ग्राम प्रोटीन कैसे प्राप्त करें आसान इंडियन मील प्लान
लुप्तप्राय पीकॉक टैरंटुला मकड़ी को बचाने के लिए शुरू हुआ विशेष सर्वेक्षण पवन कल्याण ने बताया पूर्वी घाट का दुर्लभ रत्न
अशनूर कौर का 22वां जन्मदिन धूम-धाम से सेलिब्रेट किया
जब मस्तिष्क को न मिले पर्याप्त ऊर्जा जानिए ग्लूकोज की कमी के शुरुआती संकेत और खतरे
उत्तर प्रदेश जनगणना 2027- 22 मई से डिजिटल क्रांति का आगाज; पहली बार मिलेगा 'सेल्फ एन्यूमरेशन' का विकल्प
एक्सपायर्ड और खराब खाने का सामान बेचने पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, ई-कॉमर्स कंपनी पर ठोका 6 लाख का जुर्माना
महाराष्ट्रः नवापुर में बर्ड फ्लू का गहराया संकट, मारी जाएंगी 1.40 लाख मुर्गियां, 5 km तक बनाया बफर जोन
थोक जिंस बाजार समीक्षा चावल की कीमतों में साप्ताहिक गिरावट दालों और खाद्य तेलों के भाव में भारी उतार-चढ़ाव
8th Pay Commission केंद्रीय कर्मचारियों का नया पे-स्केल कब से लागू होगा?
‘कर्तव्य’ का फर्स्ट लुक रिलीज़: शाहरुख खान की पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस
जयपुर: रील शूट कर रहे छात्रों पर कार चढ़ाने की कोशिश, पुलिस की लापरवाही पर भड़के स्टूडेंट्स
जयपुर हादसा: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार महिला को 20 फीट तक घसीटा, हालत नाजुक, आरोपी फरार
जयपुर: एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को करना पड़ा गो-अराउंड, 150 यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग
मेट गाला 2026: जयपुर के शाही परिवार ने भारतीय विरासत का बिखेरा जादू
जयपुर: लश्कर आतंकी की घुसपैठ और फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने का खुलासा, एटीएस की जांच तेज
जयपुर एयरपोर्ट पर रातभर अफरा-तफरी, दिल्ली का खराब मौसम बना मुसीबत
जयपुर: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो शेयर करने पर पत्नी से तलाक, कोर्ट ने माना 'मानसिक क्रूरता'
राजस्थान में मौसम का मिजाज: पश्चिमी विक्षोभ से गर्मी से राहत, आंधी-तूफान के बीच 6 मई तक बारिश के आसा...
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer