इस बार गुरु पूर्णिमा पर इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए !

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 12, 2022

ज्योतिष न्यूज डेस्क् !!! इस साल गुरु पूर्णिमा का पर्व 13 जुलाई को मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। गुरु पूर्णिमा हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस दिन शिष्य अपने गुरुओं की पूजा करते हैं।  इस पर्व को व्यास पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है। वहीं इस दिन 4 राजयोगों का निर्माण हो रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनकी किस्मत खुल सकती है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

4 राजयोगों का हो रहा है निर्माण:

वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल गुरु पूर्णिमा के दिन मंगल, बुध, गुरु और शनि शुभ स्थिति में स्थिति होंगे। इनकी इस शुभ स्थिति की वजह से गुरु पूर्णिमा पर रुचक, भद्र, हंस और शश नामक 4 राजयोग का बन रहे हैं। साथ ही बुधादित्य योग भी बन रहा है। ज्योतिष के दृष्टिकोण से यह स्थिति बहुत शुभ मानी जा रही है। जिस कारण गुरु पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ गया है। ऐसे में इस दौरान लिया गया गुरु मंत्र और दीक्षा जातक के लिए बेहद शुभ साबित होगी। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस बार गुरु पूर्णिमा के दिन एक राशि में बैठे तीन प्रमुख ग्रह त्रिग्रही योग बना रहे हैं। इस दिन मिथुन राशि में सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह एक साथ रहेंगे। आइए जानते हैं भाग्यशाली राशियों के बारे में…

वृष राशि: त्रिग्रही योग बनना आप लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता हैं। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से त्रिग्रही योग का निर्माण दूसरे स्थान में होने जा रहा है। जिसे धन और वाणी का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस समय आपको समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की भी प्राप्त होगी।

सिंह राशि: त्रिग्रही योग का बनना आप लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से त्रिग्रही योग 11वें स्थान में बनने जा रहा है। जिसे वैदिक ज्योतिष में लाभ और आय का स्थान कहा जाता है। इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती। साथ ही इमकम के नए- नए सोर्स से आप धन आ सकता हैं। कोई व्यापार डील में अच्छा लाभ हो सकता है।

कन्या राशि: त्रिग्रही योग का बनना आप लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि इस योग का निर्माण आपकी राशि से दशम स्थान में हो रहा है। जिसे कार्यक्षेत्र और जॉब का भाव कहा गया है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस दौरान व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए ऑर्डर भी मिल सकते हैं।




 


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.