7 अप्रैल 2023 राशिफल: आज ही जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 6, 2023

मेष राशि
आज आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के करियर में नया बदलाव आएगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे उन्हें काफी फायदा होगा। आज आपको किसी काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

वृष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। हर काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग बन रहे हैं। इस राशि के मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत के मामले में आप तरोताजा महसूस करेंगे। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सफलता के कई नए रास्ते खुलेंगे।

मिथुन राशि
किसी अनुभवी व्यक्ति से आज आपको मदद मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ शॉपिंग पर जाने की योजना बनेगी। पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। मित्रों से संबंध सुधरेंगे। आपकी सेहत में सुधार बना रहेगा।

कर्क राशि
आज आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपना निजी मामला दूसरों के साथ साझा करने से बचना चाहिए और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। आपको अपनी सोच और व्यवहार में संतुलन बनाने की जरूरत है। आपका वैवाहिक जीवन मधुरता से भरा रहेगा। आप अपने काम अच्छे से पूरे करेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे।

लियो
आज परिजनों के साथ आप खुशी के पल बिताएंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत बना रहेगा। इस राशि के कॉमर्स के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए मौके भी मिलेंगे। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। धन कमाने के नए विचार मिलेंगे, जिन पर भी आप ध्यान देंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

कन्या
आज आप अपने लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बनाएंगे। घरेलू समस्याओं को शांति से सुलझाने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के जो जातक सरकारी नौकरी में हैं आज उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। विद्यार्थियों को आज अपने गुरु से कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला
आज आपको किसी खास काम में फायदा होगा। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। व्यावसायिक मामलों में आपका दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। आपके सामने कुछ नए कार्य आएंगे, जिसके लिए आप कुछ महत्वपूर्ण लोगों से भी मिलेंगे। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।

वृश्चिक
पारिवारिक मामलों को लेकर आज आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। दफ्तर में काम धीमी गति से पूरा होने की संभावना है। बच्चों के साथ आज आपका समय अच्छा बीतेगा। आप किसी नए काम के बारे में सोचेंगे। जिसमें परिजनों का सहयोग मिलेगा। भाई से किसी बात पर सलाह लेंगे। आप अपनी वाणी पर संयम रखें, गुस्से में कोई काम रुक है। नए लोगों से मुलाकात आपको लाभ देगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है।

धनुराशि
पारिवारिक संबंध आज मजबूत होंगे। थोड़े से प्रयास से आप आसानी से अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। प्रोफेशनल काम के लिए आज का दिन अच्छा है। आप हर काम को धैर्य और सूझबूझ से पूरा करने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का अच्छा माहौल आपको खुश कर देगा। कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहेगा।

मकर
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। दफ्तर में सभी लोगों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। नए स्रोतों से अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। आज आपको किसी समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात से आपको प्रसन्नता होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को उचित दिशा में की गई मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

कुंभ राशि
आज आप ऑफिस के काम में व्यस्त रहेंगे। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आपको दूसरों के सामने अपनी बात रखने का मौका मिलेगा, जिसका असर कुछ लोगों पर साफ देखने को मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करनी चाहिए। आपको कुछ पारिवारिक मामलों को नज़रअंदाज़ करने से बचना चाहिए। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए बाहर के खाने से परहेज करें।

मीन राशि
आज काम से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आएगी लेकिन आप उस चुनौती से फौरन पार पा लेंगे। आपको अचानक धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। दफ्तर में बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे, आपका प्रमोशन भी होगा। आज आपकी उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार में सभी एक दूसरे की मदद के लिए तैयार रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आप बेहतर महसूस करेंगे।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.