जानिए, ज्योतिषों के अनुसार कैसा रहेगा आपका ये स्प्ताह (21 से 27 फरवरी) !

ज्योतिष न्यूज डेस्क !!! आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी जानिए कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि %3A इस सप्ताह मेष राशि के जातकों का कुटुंब के लोगों के साथ प्रेमभाव बढ़ सकता है। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा, मगर हफ्ते के मध्य में अपने खान-पान का ध्यान रखें। इस हफ्ते आपको अपने भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकती है। नौकरी-पेशा वर्ग के लोगों को थोड़ा उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन कार्य संपन्न होंगे। हफ्ते के अंत में अचानक लाभ की स्थिति बनेगी और आपकी मेहनत का पूर्ण फल आपको प्राप्त होगा।

वृषभ लग्नराशि %3A इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार व मित्रों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे और मान-सम्मान की प्राप्ति करेंगे। इस हफ्ते भाग्य का साथ कुछ कमजोर रहने से कार्यो में रुकावट आ सकती है तथा मानसिक तनाव बढ़ सकता है और शरीर में स्फूर्ति व साहस में कमी का अनुभव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य बनी रहेंगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत जातकों को लाभ प्राप्ति के योग बन सकते हैं। सुखों में बढ़ोतरी हो सकती है और आप विलासिता सामग्री पर खर्च कर सकते हैं।

मिथुन लग्नराशि %3A इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों की मनोरंजनपूर्ण यात्राएं हो सकती हैं। आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। इस हफ्ते आपके भाग्य के सहारे रुके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं। कई प्रकार से लाभ प्राप्ति के योग बन सकते हैं। भाइयों से सहयोग व लाभ प्राप्त हो सकता है। हफ्ते के मध्य में कुछ तनाव मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आप कठिनाइयां महसूस कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। प्रेमप्रसंगों में सफलता प्राप्त हो सकती है।

कर्क लग्नराशि %3A इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को अचानक धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस हफ्ते आपके सुखों में वृद्धि होगी। इस हफ्ते आपके मकान और वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं तथा भवन को सजाने के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में समस्या बढ़ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ उभर सकती है, सचेत रहें, विशेषकर सिरदर्द व ब्लडप्रेसर को लेकर। कार्यक्षेत्र में स्थितियां पहले से बेहतर होती नजर आएगी। परिजन आपकी मदद के लिए आगे आएंगे।

सिंह लग्नराशि %3A इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों का पराक्रम बढ़ेगा। कामकाज को लेकर आपका आत्मविश्वास इस हफ्ते अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते आप धन प्राप्ति के लिए कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। जॉब की तलाश में भटक रहे जातकों को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। भाई-बहनों के सहयोग से कार्यो में सफलता प्राप्त हो सकती है। छोटी यात्राओं के योग बन सकते हैं। पुरानी बीमारी में राहत मिल सकती है तथा स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। प्रेमी वर्ग के लिए यह हफ्ता शुभ समाचार दे सकता है।

कन्या लग्नराशि %3A इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को धन लाभ की प्राप्ति के योग रहेंगे। इस हफ्ते आपकी वाणी के प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। व्यापारिक वर्ग के लोगों के लिए लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। नौकरी कर रहे जातकों के लिए सप्ताह सामान्य रहने वाला है। यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है। ननिहाल पक्ष से लाभ प्राप्ति की स्थिति बन सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अपने कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आलस्य से बचने की सलाह रहेगी।

तुला लग्नराशि %3A इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को अच्छे लाभ मिल सकते हैं। पारिवारिक मामलों में इस हफ्ते आपको थोड़ा संभलकर कर चलने की सलाह रहेगी। इस हफ्ते आपका प्रेमी जीवन अच्छा बना रहेगा। व्यावसायिक दृष्टि से यह हफ्ता आपके लिए लाभप्रद रहने बाला रहेगा। शेयर बाजार में किए निवेश से आपको इस हफ्ते मुनाफा प्राप्त हो सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता सफलता देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी आपसे प्रसन्न बने रहेंगे और उनका पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग उत्पन्न हो सकते हैं।

वृश्चिक लग्नराशि %3A इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को शुरुआती भाग में धन का खर्च परेशान कर सकता है। हफ्ते के मध्य में आपको कोई मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र से संबंधित कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होने की संभावनाएं बन सकती हैं। छात्र वर्ग को यह हफ्ता अच्छे तथा सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। प्रेम संबंध को लेकर सकारात्मक स्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं। व्यापारी वर्ग के लोग व्यापार को लेकर इस हफ्ते धैर्य और संयम रखें, अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। इस हफ्ते आपकी बैंक बेलेंस में वृद्धि हो सकती है।

धनु लग्नराशि %3A इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को धन का लाभ मिल सकता है। नौकरी और व्यापार में आपके सभी कार्य सुचारु रूप से चलेंगे। इस हफ्ते के मध्य भाग में आपके ऊपर काम का बोझ अधिक बना रह सकता है। छात्र वर्ग को इस हफ्ते भाग्य का सहयोग अच्छा प्राप्त हो सकता है। छात्र वर्ग को परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल मिल सकते हैं। इस हफ्ते मित्रों व भाइयों का सहयोग आपको लाभ दिला सकता है। अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। हफ्ते का अंतिम भाग धन का खर्च करा सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

मकर लग्नराशि %3A इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को नौकरी व व्यापार से संबंधित शुभ समाचार मिल सकते हैं। आसपास के लोगों के साथ आपके संबंध मधुर तथा मजबूत होंगे। लोगों से चल रहे मनमुटाव भी इस हफ्ते दूर हो सकते हैं। इस हफ्ते गलत खान-पान आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। आपको आमदनी का कोई नया स्रोत मिल सकता है। छात्र वर्ग को इस हफ्ते अधिक परिश्रम की जरूरत होगी। हफ्ते का अंतिम भाग व्यर्थ का खर्च दे सकता है। इस हफ्ते मन को शांत रखें और आलस्य से बचें।

कुंभ लग्नराशि %3A इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता विशेष लाभकारी बना रहने वाला है। इस हफ्ते आपका व्यापारिक दायरा बढ़ सकता है। आप अच्छा वैवाहिक जीवन बिता सकते हैं। जिन जातकों के दाम्पत्य जीवन में कोई तकलीफ बनी हुई थी, उसमें अब सुधार हो सकता है। हफ्ते का मध्य अनेक प्रकार की सफलताओं से भरा हुआ रहेगा। सेहत का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। इस हफ्ते आप अपने धन को कहीं इन्वेस्ट कर सकते हैं।

मीन लग्नराशि %3A इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को शुरुआत में कुछ मानसिक उलझनें बनी रह सकती हैं। इस हफ्ते आलस्य और व्यर्थ के तनावों से अपने आप को दूर रखना हितकारी रहेगा। जॉब्स तथा व्यापार से संबंधित कोई खबर आपको खुशी दे सकती है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है, इसलिए उसका ध्यान रखें। इस हफ्ते आपको किसी प्रकार का उपहार मिल सकता है। हफ्ते के मध्य में अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता सामान्य फल देने वाला रहेगा। जीवनसाथी और संतान पर आपका धन व्यय हो सकता है।







 

Posted On:Monday, February 21, 2022


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.